फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Mahindra Scorpio-N: नई स्कॉर्पियो-एन हुई लॉन्च, वॉयस कमांड पर करेगी काम, जानें कीमत और बुकिंग डिटेल्स

Mon, 27 Jun 2022 10:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने एसयूवी की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
1 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई 2022 Mahindra Scorpio-N एसयूवी की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये तय की है, जो टॉप डीजल मॉडल के लिए 19.49 लाख रुपये तक जाती है। घरेलू वाहन निर्माता ने नई 2022 Mahindra Scorpio-N (2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) एसयूवी की बुकिंग और डिलीवरी डिटेल्स का एलान कर दिया है। कार निर्माता ने खुलासा किया है कि बुकिंग 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी और डिलीवरी की तारीख वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी। वाहन निर्माता ने बताया है कि नई स्कॉर्पियो-एन के साथ-साथ स्कॉर्पियो के पिछले मॉडल की भी बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
बुकिंग डिटेल्स
Mahindra Scorpio-N के लिए बुकिंग 30 जुलाई, सुबह 11 बजे से ऑनलाइन और महिंद्रा डीलरशिप पर शुरू होगी। कंपनी ने कहा है कि इसकी डिलीवरी आगामी त्योहारी सीजन में शुरू होगी। हालांकि, 'एड टू कार्ट' फीचर 5 जुलाई से ऑनलाइन और डीलरशिप पर उपलब्ध होगी। एसयूवी 5 जुलाई से 30 शहरों में और देश के बाकी हिस्सों में 15 जुलाई तक टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध होगी। 

5 जुलाई से इन शहरों में टेस्ट ड्राइव
नई एसयूवी का टेस्ट ड्राइव दिल्ली और एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई एमएमआर, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता, लुधियाना, इंदौर, जालंधर, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, सूरत, रांची, पटना, कोयंबटूर, वडोदरा, रायपुर, कोचीन, विशाखापत्तनम, नागपुर, भोपाल, देहरादून, अमृतसर, जम्मू और कानपुर सहित चुनिंदा 30 शहरों में एक ही दिन से शुरू होगा।
विज्ञापन

3 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
बदल गया बहुत कुछ
महिंद्रा अपनी लेटेस्ट कार को एक शहरी एसयूवी के रूप में पेश कर रही है, जिसमें सब कुछ नया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो का न्यू जेनरेशन मॉडल एक्सटीरियर लुक और डिजाइन के साथ ही केबिन के अंदर भी कई अपडेट के साथ पेश किया गया है। स्कॉर्पियो-एन में कई नए फीचर्स मिलते हैं, जो इसकी प्रीमियम अपील को बढ़ाते हैं। 

मुकाबला
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को पांच ट्रिम ऑप्शन - Z2, Z4, Z6, Z8, और Z8L में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन अपने सेगमेंट में Tata Harrier (टाटा हैरियर), , Tata Safari (टाटा सफारी), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अल्काजार) जैसे प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने के लिए तैयार है।
 

4 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
पहली बार मिली यह टेक्नोलॉजी
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन है जो 200 PS का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन एमहॉक डीजल इंजन है जो 175 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। अपने सेगमेंट में यह पहली एसयूवी है जिसमें शिफ्ट-बाय-केबल टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ ही यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे कम CO2 उत्सर्जन करने वाला वाहन भी है। 
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
कई ड्राइव मोड
ड्राइविंग एक्सपीरियंस की बात करें तो, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में कई ड्राइव मोड मिलते हैं - Tarmac (टारमैक), Snow (स्नो), Mud and Desert (मड एंड डेजर्ट), 4Xplore टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम, पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प। एसयूवी को फ्रेम प्लेटफॉर्म पर थर्ड-जेनरेशन बॉडी पर बनाया गया है, जो इसे काफी मजबूती देता है और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ-साथ हाई-स्पीड स्थिरता प्रदान करता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
शानदार फीचर्स
Mahindra ने Bosch से AdrenoX टेक्नोलॉजी ली है और यह AdrenoX कनेक्टिविटी एप्लिकेशन के जरिए स्मार्टफोन और स्मार्ट-वॉच दोनों पर एक्सेस के साथ 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स देता है। यात्रियों के मनोरंजन के लिए, नई स्कॉर्पियो एन में 3डी साउंड स्टेजिंग के साथ सोनी के 12-स्पीकर सिस्टम मिलते हैं। 

यह AdrenoX द्वारा संचालित एक बड़े 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है, जिसे हम पहले ही नई XUV700 पर देख चुके हैं। यह एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट के साथ एलेक्सा कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।

इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सभी 3-पंक्तियों के लिए एयर वेंट, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। एसयूवी में ADAS फीचर्स नहीं होंगे, जो XUV700 में दिए गए हैं। इसमें मौजूदा मॉडल में साइड-फेसिंग बेंच सीटों के बजाय फ्रंट-फेसिंग तीसरी पंक्ति की सीटें भी मिलेंगी। 
विज्ञापन

7 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
वॉयस कमांड पर करेगी काम
अन्य फीचर्स में रिमोट इंजन स्टार्ट, AndrenoX connect (एंड्रीनोएक्स कनेक्ट) का इस्तेमाल कर तापमान नियंत्रण शामिल हैं। महिंद्रा का दावा है कि स्कॉर्पियो-एन एलेक्सा-पावर्ड व्हाट3वर्ड्स नेविगेशन सिस्टम हासिल करने वाली दुनिया की पहली एसयूवी है जो वॉयस कमांड पर काम करती है।

सेफ्टी फीचर्स
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन कई सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी। इसकी फीचर लिस्ट में ABS के साथ EBD, मल्टीपल एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल और अन्य फीचर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
कितनी है कीमत
Scorpio N की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें
 
Scorpio N वैरिएंट्स Petrol MT Diesel MT
Z2 11.99 लाख रुपये 12.49 लाख रुपये
Z4 13.49 लाख रुपये 13.99 लाख रुपये
Z6 - 14.99 लाख रुपये
Z8 16.99 लाख रुपये 17.49 लाख रुपये
Z8L 18.99 लाख रुपये 19.49 लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें