2021 Skoda Octavia Launched In India: चेक गणराज्य की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Skoda (स्कोडा) ने गुरूवार को अपनी लोकप्रिय सेडान ऑक्टेविया की चौथी पीढ़ी 2021 Skoda Octavia को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई 2021 स्कोडा को दो वेरिएंट्स - Style और Laurin & Klement में पेश किया है। यह कार जल्द ही शोरूम में उपलब्ध होगी। और इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर या जुलाई की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
स्कोडा ऑक्टेविया सेडान कार भारत में चेक कार निर्माता की सबसे लोकप्रिय पेशकश में से एक है। कंपनी ने चौथी पीढ़ी ऑक्टेविया का ग्लोबल डेब्यू दो साल पहले कर दिया था। लेकिन भारतीय ग्राहकों को इसके लिए दो साल तक इंतजार करना पड़ा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए कंपनी को अपनी न्यू जेनरेशन ऑक्टेविया सेडान कार की लॉन्चिंग को काफी समय तक टालना पड़ा। स्कोडा औरंगाबाद स्थित अपने प्लांट में इस कार का उत्पादन कर रही है।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक जैक हॉलिस ने कहा, "जब इसे 20 साल पहले पेश किया गया था, तो ऑक्टेविया ने एक्जीक्यूटिव सेडान सेगमेंट के डायनमिक्स को पूरी तरह बदल दिया था। डिजाइन, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस, स्पेस और आराम की अपनी विशेषताओं को बरकरार रखते हुए, ऑल-न्यू ऑक्टेविया एक शानदार कार है और भारतीय बाजार में स्कोडा ऑटो की सफलता को जारी रखेगा।"
विज्ञापन
2 of 5
2021 Skoda Octavia
- फोटो : Skoda
कार की साइज
2021 स्कोडा ऑक्टेविया की लंबाई 4,689 mm, ऊंचाई 1,469 mm और दोनों साइड व्यू मिरर खुले रखने पर चौड़ाई 2,003 mm है। पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 19 mm लंबा और 15 mm चौड़ा है। कार में ज्यादा स्पेस मिलता है और पीछे की यात्रियों को 78 mm ज्यादा जगह और आराम मिलेगा। नई स्कोडा का व्हीलबेस 2,680 mm है और इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। हालांकि दोनों वेरिएंट में अलॉय व्हील के डिजाइन अलग मिलेंगे और टॉप-स्पेक ट्रिम में ज्यादा आकर्षक लुक दिया गया है। कार में टेलगेट को भी अपग्रेड किया गया है और अब यह पावर्ड है। सामान लोड करने के लिए 600-लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
नई डिजाइन में ज्यादा स्पेस
नई ऑक्टेविया में रीडिजाइन किए गए फ्रंट फेस में पहले की तरह ग्रिल है मिलता, जिसे एक ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए क्रोम ट्रीटमेंट के साथ पेश किया गया है। ग्रिल में बाय-एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। ग्रिल के नीच भी कुछ ऐसा ही ट्रीटमेंट देखने को मिलता है, जहां फॉग लैंप केसिंग को क्रोम स्ट्रिप कनेक्ट करती है। कार के रियर में नई स्कोडा बैजिंग के साथ टेललाइट्स अब पहले की तुलना में ज्यादा स्लीक लुक वाली है।
विज्ञापन
3 of 5
2021 Skoda Octavia
- फोटो : Skoda
इंजन और माइलेज
नई ऑक्टेविया 2021 फॉक्सवैगन समूह के MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित है। नई ऑक्टाविया 2021 में 2.0 लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 188 hp का अधिकतम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो पैडल शिफटर्स से लैस है। स्कोडा के कहा है नई ऑक्टेविया में एआरएआई प्रमाणित 15.81 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
पहली बार मिला शिफ्ट-बाय-वायर सिलेक्टर
स्कोडा ने पहली बार 2021 ऑक्टेविया में नया शिफ्ट-बाय-वायर गियर सिलेक्टर का फीचर भी दिया है, जो पारंपरिक गियर लीवर को डीएसजी गियरबॉक्स से रिप्लेस करता है। बता दें कि, शिफ्ट-बाय-वायर सिलेक्टर एक ऐसा सिस्टम है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल के जरिए गियर बदला जाता है। जिसमें गियर शिफ्टिंग लीवर और ट्रांसमिशन के बीच कोई मैकेनिकल लिंक नहीं होता है।
4 of 5
2021 Skoda Octavia
- फोटो : Skoda
शानदार फीचर्स
नई ऑक्टेविया के केबिन को भी अपग्रेड किया गया है। कार के इंटीरियर को सुएड और लेदर बेज अपहोल्स्ट्री के साथ ड्यूल-टोन ट्रीटमेंट में पेश किया गया है। कार का इंटीरियर पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ा के साथ-साथ ज्यादा प्रीमियम हो गया है। डैशबोर्ड के डिजाइन में ऐसे एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं जो नई ग्रिल से मिलते जुलते हैं। इसमें 10.25 इंच का वर्चुअल कॉकपिट और 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें, नई ऑक्टेविया में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एंबिएंट लाइटिंग, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, फ्रंट सीट्स के लिए मेमोरी फंक्शन, टच-बेस्ड रीडिंग लाइट और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
रंग और कीमत
ऑक्टेविया के बेस वेरिएंट Style की कीमत 25.99 लाख रुपये और टॉप-स्पेक ट्रिम Laurin & Klement की कीमत 28.99 लाख रुपये रखी गई है। नई ऑक्टेविया 5 कलर ऑप्शन के साथ पेश की गई है। जिसमें लावा ब्लू, मैजिक ब्लैक, कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर और मेपल ब्राउन जैसे रंग शामिल हैं। ब्रिलियंट सिल्वर और मेपल ब्राउन कलर सिर्फ कार के टॉप-स्पेक ट्रिम Laurin & Klement वेरिएंट में ही मिलेगी। भारत में इसका मुकाबला Honda Civic, Hyundai Elantra और Toyota Corolla Altis जैसी सेडान कारों से होगा।