फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV लॉन्च: बाइक में मिला एसयूवी कार जितना पावरफुल इंजन, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 29 Apr 2021 03:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दमदार इंजन और शानदार लुक वाली Harley Davidson Pan America 1250 ADV बाइक को कंपनी ने बिलकुल नए अवतार में पेश किया है। इस बाइक के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
1 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
2021 Harley Davidson Pan America 1250 Adventure Bike : अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Harley Davidson (हार्ले डेविडसन) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित और लोकप्रिय Pan America 1250 एडवेंचर मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। दमदार इंजन और शानदार लुक वाली Pan America 1250 ADV बाइक को कंपनी ने बिलकुल नए अवतार में पेश किया है। इस बाइक के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है। 
विज्ञापन

आकर्षक फीचर्स

2 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
बाइक के दोनों वेरिएंट्स में एक जैसे इंजन का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन दोनों बाइक में फर्क करने के लिए इनमें अलग-अलग इक्यूपमेंट और फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि कुछ फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं जो दोनों वेरिएंट्स में मौजूद हैं। इनमें फुल LED लाइटिंग, ब्लूटूथ इनेबल्ड 6.8 इंच कलर TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और यूएसबी सी-टाइप आउटलेट्स शामिल हैं। 
विज्ञापन

पहली बार दिया यह फीचर

3 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
बाइक के टॉप वेरिएंट Pan America 1250 स्पेशल में कुछ फीचर्स एक्सट्रा मिलते हैं। इसमें प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिकली एड्जेस्टेबल सेमी एक्टिव सस्पेंशन सेटअप, सेंटर स्टैंड, हीटेड ग्रिप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), स्टीयरिंग डैंपर फीचर्स दिए गए हैं। इस अलावा इस बाइक में पहली बार एक ऐसा फीचर भी दिया गया है जो 'इंडस्ट्री-फर्स्ट' है यानी ऑटो उद्योग में किसी बाइक में पहली बार मिला है। वह यह है कि इस बाइक में एडॉप्टिव राइड हाइट सिस्टम जैसा फीचर मिलता है। हालांकि यह ऑप्शनल फीचर है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी ऐसा ही एक फीचर जो प्रीमियम कारों में ही मिलता है। 

5 ड्राइविंग मोड्स

4 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
बाइक के स्टैंडर्ड मॉडल में 5 राइडिंग मोड्स - रोड, स्पोर्ट, रेन, ऑफ-रोड और ऑफ-रोड प्लस मिलते हैं। इनमें से चार प्री-प्रोग्राम मोड्स हैं जबकि एक कस्मट मोड है जिसे बाइक राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है। वहीं टाप वेरिएंट स्पेशल में दो राइडिंग मोड्स एक्सट्रा मिलते हैं। 
विज्ञापन

बेहद पावरफुल इंजन

5 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
Pan America 1250 ADV बाइक के दोनों वेरिएंट्स में 1,252cc का रिवोल्यूशन मैक्स 1250 इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,000 rpm पर 150 bhp का पावर और 6,750 rpm पर 127 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। पावर के लिहाज से यह इतनी पावरफुल बाइक है कि भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ एसयूवी कारों का इंजन इतना पावर जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

कितनी है कीमत

6 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
Harley Davidson Pan America 1250 ADV बाइक की भारत में शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 16.90 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में इसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत 16,90,000 रुपये है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट Pan America 1250 Special की कीमत 19,99,000 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबला

7 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
भारतीय बाजार में Pan America 1250 ADV बाइक का मुकाबला BMW R 1250 GS (बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस) और जल्द आने वाली Ducati Multistrada V4 (डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4) जैसी मोटरसाइकिलों से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें