फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawasaki ने लांच की सबसे सस्ती Ninja ZX-10R सुपर स्पोर्ट्स बाइक

Mon, 20 May 2019 11:25 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : google
कावासाकी ने अपनी नई सुपर स्पोर्ट्स बाइक Ninja ZX-10R को लांच कर दिया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 13.99 लाख रुपये रखी है। यह बाइक अपने सेगमेंट की सस्ती बाइक है। इसे भारत में एसेंबल किया जा रहा है। बाइक की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और इस साल जून में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। अभी भी कई डीलर्स इसकी बुकिंग ले रहे हैं। इसका बुकिंग अमाउंट 1.5 लाख रुपये है।
विज्ञापन

नया इंजन

2 of 3
Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : google
नई कावासाकी Ninja ZX-10R में नया इंजन लगाया है। इसमें लगा 998cc इन-लाइन फोर-सिलेंडर इंजन अब 3bhp ज्यादा पावर देता है। यानी अब इस इंजन से मिलती है 203bhp पावर। नए इंजन में फिंगर फॉलोवर वाल्व एक्चुएशन का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में अब बाई- डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर स्टैंडर्ड दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती सुपरस्पोर्ट्स बाइक

3 of 3
Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : google
नई कावासाकी Ninja ZX-10R  की कीमत 13.99 लाख रुपये है जिसकी वजह से यह भारत में सबसे अफोर्डेबल लीटर क्लास सुपर स्पोर्ट बाइक बन गई है। इस बाइक का सीधा मुकाबला BMW S1000RR और होंडा CBR1000RR से होगा। कीमत की बात करें तो BMW S1000RR की कीमत 18.05 लाख रुपए है। जबकि होंडा CBR1000RR की कीमत 16.41 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें