देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कभी कम तो कभी ज्यादा होती रहती हैं। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर लोग अब CNG कारों को अपना रहे हैं हालाकिं अब इलेक्ट्रिक कारों का मार्किट उभर रहा है लेकिन भारत में उसके लिए अभी थोड़ा समय है। दोस्तों CNG कारें आसानी से मार्किट में उपलब्ध है। लेकिन इसमें भी एक समस्या है। दरअसल मार्किट में लोकल CNG किटें खूव बिक रही हैं लेकिन सेफ्टी के लिहाज से वो भरोसेमंद नहीं है लेकिन किसी भी कार में कंपनी फिटेड CNG किट लगी होती है तो भरोसा अपने आप बन जाता है। चलिए आपको हम बताते हैं कि कंपनी फिटेड CNG किट और लोकल CNG किट के फायदे और नुकसान।