Honda Activa देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। एक लम्बे समय से एक्टिवा ने अपनी पोजीशन को बरकरार रखा है, और अभी हाल ही में एक्टिवा का फेसलिफ्ट मॉडल भी पेश कर दिया गया है जोकि नए BS-6 इंजन से लैस है। लेकिन सोर्स के मुताबिक अब कंपनी एक्टिवा को और भी ज्यादा स्मार्ट करने में लगी है और इसके नेक्सट जेनेरेशन मॉडल को लांच करने की तैयारी में है।