भारत में हीरो स्प्लेंडर ने अपने 25 साल पूरे कर लिये हैं। और इस मौके पर कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा लोकप्रिय बाइक स्प्लेंडर का 25वीं एनिवर्सिरी स्पेशल एडिशन पेश किया है जोकि कंपनी के कई शो-रूम में देखा जा सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत 56,600 रुपये रखी है जोकि मौजूदा नार्मल मॉडल की तुलना में करीब 3,540 रुपये ज्यादा है। स्प्लेंडर का स्पेशल एडिशन स्प्लेंडर प्लस पर बेस्ड है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया है इसमें...