फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 2 सेकंड्स में 100 की रफ्तार पकड़ती है ये सुपरकार, आम कारों से है 90 फीसदी हल्की

Sat, 18 May 2019 04:13 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
3d printed hypercar - फोटो : social
इस दुनिया में हर दिन नये-नये इनोवशन होते रहते हैं। हाल ही में  लॉस एंजेलिस की स्टार्टअप कंपनी डिवरजेंट 3डी ने 3डी-प्रिंटिंग तकनीक से दुनिया की पहली हाइपर कार 'ब्लेड' पेश की है। इस कार की खूबियां इसकी रफ्तार और डिजाइन है। इसकी बॉडी एयरोस्पेस ग्रेड कार्बन फाइबर और एल्युमिनियम अलॉय से बनी है।  
विज्ञापन

730 हार्स पावर की ताकत

2 of 3
3d printed hypercar - फोटो : social
यह बेहद पावरफुल कार है। इसमें लगा इंजन 730 हार्स पावर पैदा करता है। इसमें बाई फ्यूल इंजन लगा है। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे महज 2 सेकंड्स का ही समय लगता है। इसमें एयरोस्पेस इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें फॉर व्हील ड्राइव दिया गया है। 3-डी प्रिंटिंग तकनीक से बने इसकी चेसिस का वजन सिर्फ 46 किलोग्राम है जोकि आप कारों की तुलना में करीब 90 फीसदी कम है। कार का वजन महज 635 किलोग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमान से प्रेरित

3 of 3
3d printed hypercar - फोटो : social
यह कार काफी हद तक विमान से प्रेरित है, इसका इंटीरियर भी जेट प्लेन की तरह बनाया है। इसलिए चेसिस को हल्का करने के लिए इसमें 3D प्रिंटेड एल्युमिनियम ज्वाइंट्स को कार्बन फाइबर से बने ट्यूब से जोड़ा है। जानकारी के मुताबिक इस कार को रोड्स पर चला सकते हैं क्योकिं यह पूरी तरह से लीगल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें