फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW S 1000 RR भारत में 27 जून को होगी लांच, मिलेगा नया 1000cc का इंजन

Sun, 16 Jun 2019 02:10 PM IST
Bani Kalra ऑटो न्यूज़, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
2019 BMW S 1000 RR - फोटो : Google
स्पोर्ट्स बाइक्स की चाहत रखने वालों के लिए एक बड़ी खराब है। BMW अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक S 1000 RR को भारत में 27 जून को लॉन्च करने जा रही है। यह एक दम नया मॉडल होगा जोकि मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स से लैस भी। इसके अलावा इसमें कई नए कॉस्मेटिक बदलाव भी कीजिये जायेंगे। आइये जानते हैं  इस नए मॉडल के कुछ संभावित फीचर्स के बारे में...
विज्ञापन

इंजन

2 of 3
2019 BMW S 1000 RR - फोटो : Google
बात इंजन की करें तो नई BMW S1000 RR में एक दम नया 998 cc का इंजन मिलेगा इसमें मौजूदा मॉडल से करीब 8bhp ज्यादा मिलेगी। साथ ही मिलेगा बेहतर टॉर्क। ताकि बाइक की परफॉरमेंस ज्यादा अच्छी हो और राइड के दौरान पावर की कमी महसूस न हो। इसके अलावा बाइक का वजन भी कुछ कम किया जा सकता है ताकि परफॉरमेंस में इजाफा मिले।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन

3 of 3
2019 BMW S 1000 RR - फोटो : Google
2019 S 1000 RR में जहां मेकेनिकल बदलाव देखने को मिलेंगे वही इसके लुक्स में भी नयापन मिलेगा। इसके फ्रंट में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें LEDs और डेटाइम रनिंग लाइट्स, ट्विन हेडलैंप क्लस्टर और फेयरिंग में नयापन देखने को मिलेगा। फीचर्स की बात करे तो बाइक में 6.5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्रूज कंट्रोल, कार्बन फाइबर व्हील्स और रेस लिवेरी जैसे फीचर्स शामिल किये जायेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें