फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS 125 अगले महीने भारत में होगी लांच, देखिये तस्वीरें

Mon, 08 Jul 2019 09:25 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बजाज पल्सर NS 125 - फोटो : Social
बजाज ऑटो इस फेक्टिव सीजन से पहले अपने ग्राहकों के लिए नई Bajaj Pulsar  NS 125 को लांच करने की तैयारी है। सोर्स के मुताबिक नई पल्सर अगले महीने यानि अगस्त में लांच हो सकती है। पल्सर खास बात यह होगी कि यह 125cc सेगमेंट में सबसे पावरफुल बाइक होगी और पल्सर सीरिज की सबसे बाइक होगी। भारत में लांच बाद इस बाइक को इंटरनेशनल मार्किट में भी उतारा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसा होगा डिजाइन

2 of 5
बजाज पल्सर NS 125 - फोटो : Social
Pulsar NS125 पूरी तरह से स्पोर्टी लुक में आएगी। इसके डिजाइन में Pulsar  135 की झलक देखने को मिल सकती है। बाइक में तरह शार्प हेडलाइट, हाई विंडस्क्रीन और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, मैट फिनिश एग्जॉस्ट मफलर, ड्यूल टोन कलर स्कीम, चौड़े टायर और स्प्लिट सीट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इंटरनैशनल मार्केट में यह चार कलर्स- ब्लैक, रेड, वाइट और येलो कलर में उपलब्ध है। आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में पल्सर 135 को बंद कर दिया है।
 
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत?  

3 of 5
पल्सर NS125 - फोटो : Social
बजाज ऑटो हमेशा से ही कम कीमत स्टाइलिश बाइक्स के लिए लिए जानी जाती है, ऐसे में कायास लगाए जा रहे हैं कि नई Pulsar NS125 की कीमत 63,000 रुपये से लेकर 65,000 हजार के आस-पास रहने की उम्मीद है। बाइक का सीधा मुकाबला होंडा की सबसे कामयाब बाइक शाइन और हीरो की ग्लैमर से होगा।   

Bajaj Pulsar NS125 इंजन

4 of 5
बजाज पल्सर NS125 इंजन - फोटो : Social
नई Bajaj Pulsar NS125 में फ्यूल इंजेक्शन वाला 124.45cc  का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिलेगा 12hp की पावर 8500rpm पर देगा और 11Nm का टॉर्क 6000 rpm पर देगा है।  इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। माना जा रहा है कि नई पल्सर 125 अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा पावरफुल बाइक होगी।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)को मिलेगी जगह ?

5 of 5
बजाज पल्सर NS 125 - फोटो : Social
नए सेफ्टी नियमों के अनुसार भारत में 125cc से ज्यादा क्षमता वाली बाइक्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य है। लेकिन नई Pulsar NS125  में 125cc का इंजन मिलेगा तो यह बाइक बिना ABS  के साथ आएगी। लेकिन इसमें बेहतर सेफ्टी के लिए कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) को शामिल किया जायेगा।    


फोटो: Pulsar NS125  (इंटरनैशनल मॉडल)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें