भारत में सड़क हादसों की स्थिति बेहद चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गई है। वर्ष 2025 में देश भर में सड़क दुर्घटनाओं में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिनमें कुल 1,83,382 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। आंकड़ों के भयावह विश्लेषण को देखें तो भारत में 2025 के दौरान हर घंटे औसतन 21 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई। जबकि रोजाना औसतन 502 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
पिछले साल (2025 में) देश भर में कुल 5,13,563 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जो कि 5.30 प्रतिशत की भारी वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। इसका मतलब है कि देश में प्रति घंटे औसतन 59 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।