Moti Kin Logo Ko Nahi Pehna Chahiye: ज्योतिष शास्त्र में रत्न धारण करने को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि हर रत्न किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसे पहनने से उस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। सही रत्न का चयन व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है, जबकि गलत रत्न नुकसान भी पहुंचा सकता है। इन्हीं रत्नों में से एक है मोती, जिसे कई लोग बिना पूरी जानकारी के पहन लेते हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार मोती हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए इसे धारण करने से पहले सावधानी जरूरी है।
मोती रत्न का महत्व
मोती रत्न का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। चंद्रमा को ज्योतिष में मन, भावनाओं और माता का कारक ग्रह कहा गया है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, वे अक्सर मानसिक तनाव, चिंता या अस्थिरता का अनुभव करते हैं। ऐसे में मोती धारण करने से मन को शांति मिलती है और भावनात्मक संतुलन बेहतर होता है। कई मामलों में इसे तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक भी माना जाता है।