फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pitru Paksha 2020 : जानिए कब कौए का दिखना देता है धन लाभ, कब माना जाता है अपशकुन

Fri, 04 Sep 2020 06:21 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कौए से जुड़े शगुन-अपशगुन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
पहले के समय में ही नहीं आज भी लोग शगुन अपशगुन मानते हैं। जैसे किसी कार्य के लिए जाते समय कोई छींक दें या बिल्ली रास्ता काट जाए तो लोग इसे अपशगुन मानते हैं। भले ही इन बातों का कोई वैज्ञानिक आधार न हो लेकिन लोगों में शगुन-अपशगुन को लेकर बहुत सारी मान्यताएं हैं। पितृ पक्ष के दिनों में कौए को ग्रास दिया जाता है। मान्यता है कि कौए पितर का रूप  होते हैं। आज कौए से जुड़ी ऐसी ही मान्यताओं और शकुनशास्त्र के आधार पर जानते हैं कि कब कौए का दिखना माना जाता है अशुभ और कब कौए का दिखना देता है धन लाभ...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
अगर सुबह को घर के सामने आपको कौआ बोलता हुआ दिखे तो इसे शुभ माना जाता है।  मानते हैं कि घर में कोई मेहमान आने वाला है, यह मान-सम्मान और धन आगमन का संकेत भी माना  जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपके पीछे की तरफ से आपको कौए की आवाज आए तो मानते हैं कि सारी समस्याएं जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। चोंच से भूमि खोदते हुए कौए को देखना भी धन लाभ का संकेत माना जाता है।
 
 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर किसी महिला के सिर पर कौआ बैठ जाए तो यह उस महिला के पति पर संकट आनने का संकेत माना जाता है।  वहीं अगर कौआ बहुत तेज कर्कशता से चिल्लाता हुआ नजर आए और पंखों को जोर-जोर से फड़फड़ाए तो यह अपशगुन माना जाता है।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
आप रास्ते में जा रहे हैं और आपको पानी पीते हुए कौआ दिखे तो यह आपको धन लाभ होने का संकेत हो सकता है। कार्य में सफलता भी मिलती है। इसी तरह से रोटी का टुकड़ा या खाने का तिनका  चोंच में दबाए हुए कौआ नजर आए तो यह भी धन लाभ का संकेत होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपके घर की अचानक कौए का झुंड आकर बहुत तेज आवाज में बोलने लगे तो यह अपशगुन होता है, इसी तरह से अगर आपके  घर की छत पर बहुत सारी चील कर बैठ जाएं तो यह घर के मुखिया पर संकट के संकेत हैं।
 
नोट: यह सब मान्यताओं पर आधारित है। अमर उजाला. कॉम ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं करता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें