फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से मिलने वाले हार-फूलों का ऐसे करें प्रयोग, नहीं लगेगा पाप

Mon, 22 Feb 2021 12:10 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिंदू सनातन धर्म में पूजा पाठ, चंदन , तिलक, अक्षत, फूल, फल आदि कई तरह की सामाग्री का प्रयोग किया जाता है। इस सभी सामाग्रियों को लेकर खासतौर से ध्यान रखा जाता है। इसी तरह से जब लोग मंदिर जाते हैं तो पुजारी प्रसाद के साथ भगवान के चरणों में अर्पित किए फूल या फिर भगवान के गले की माला भक्तों को दे देते हैं। भक्त इसे अपने साथ भगवान के आशीर्वाद स्वरूप घर पर ले आते हैं, परंतु परेशानी तब होती है जब ये हार फूल सूख जाते हैं। लोगों को समझ में नहीं आता है कि इन फूलों का क्या किया जाए, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं पूजा की किसी भी चीज का जाने-अनजाने अपमान होने से पाप के भागी बन सकते हैं। यदि आपको भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आज हम बताएंगे कि किस प्रकार से इन पूजा के फूलों को आप प्रयोग में भी ला सकते हैं और पाप के भागी भी बनने से बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
मंदिर से मिले फूल और हार यदि सूख जाएं तो आप उन्हें किसी साफ कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में उस स्थान पर रख सकते हैं जहां पर आप अपने रूपए और आभूषण रखते हैं। इससे सूखे हुए फूल सुरक्षित भी रखे रहते हैं और आपको इनके अपमान का भागी भी नहीं बनना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके पास मंदिर से मिले हुए फूल या माला हैं और वे रखे-रखे सूख गए हैं तो ऐसे फूलों को जिनमें बीज पाए जाते हो जैसे गेंदे के फूल तो उन्हें अपने घर के गमलों में बो दें। इससे उन बीजों से नए पौधे उग जाते हैं, जो पत्तियां होती हैं वे मिट्टी में ही खाद का काम करती हैं। इससे फूलों का अपमान भी नहीं होता है और आपके घर में फूलवारी भी हो जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel
यदि आपके घर में सूखे हुए फूल ज्यादा हो गए हैं और उन्हें संभाल कर रखने में समस्या हो रही है तो उन फूलों को किसी पवित्र नदी में बहा दें। इसी तरह से यदि आप कहीं दूर यात्रा पर गए हैं और आपको वहां से फूल या माला मिली है, लेकिन उसे घर तक लाना संभव नहीं है क्योंकि उसके खराब होने की संभावना रहती है। ऐसे में आप फूलों को अपने दाएं हाथ की हथेली पर रखकर सूंघ लें, इससे उन फूलों की सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में चली जाएगी। इसके बाद उन फूलों को शुद्ध बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें