फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: भूलकर भी तकिए के नीचे ना रखें ये 3 वस्तुएं, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़

Mon, 13 Feb 2023 12:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
तकिये के नीचे ना रखें ये 3 वस्तुएं - फोटो : अमर उजाला
Astro Tips: नींद हमारे जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है। अच्छी नींद के लिए हमें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अक्सर देखा गया है लोग अनजाने में कुछ ऐसी चीजें कर लेते हैं जो ज्योतिषीय दृष्टि से सही नहीं होता है। बहुत से लोग सोते समय तकिये के नीचे कुछ रख देते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हम सोते समय सर के नीचे तकिया इसीलिए लगाते हैं ताकि हम सुकून भरी नींद सो सकें। लेकिन अगर हम उस तकिये के नीचे कुछ रखकर सोएं तो हम बेचैनी महसूस करते हैं। आइए जानते हैं रात को सोते समय किन चीजों को तकिए के नीचे से हटा देना चाहिए।
Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप, मिटेंगे सारे कष्ट

Falgun Amavasya 2023: कब है फाल्गुन अमावस्या? जान लें स्नान-दान मुहूर्त, महत्व और योग
विज्ञापन

2 of 4
तकिये के नीचे ना रखें ये 3 वस्तुएं
पर्स 
अक्सर लोग अपना पैसा या पर्स तकिए के नीचे रखते हैं। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। अक्सर लोग पैसे को या पर्स को तकिये के नीचे रख देते हैं, यह शुभ नहीं माना जाता। दरअसल धन रखने के लिए एक सही स्थान होना चाहिए। ऐसे में अपने पैसों को तकिए के नीचे दबाना सही काम नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 4
तकिये के नीचे ना रखें ये 3 वस्तुएं
चाबियां 
तकिये के नीचे चाबियां रखने से आपको सुरक्षा का अहसास तो हो सकता है लेकिन यह आपके लिए अनुकूल नहीं हो सकता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में आर्थिक संकट आ सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
तकिये के नीचे ना रखें ये 3 वस्तुएं - फोटो : अमर उजाला
आभूषण
आभूषण को भी धन की तरह सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए न कि पलंग पर या तकिए के नीचे। तकिए के नीचे रखे गए आभूषणों को जंजीर की तरह रखने से जीवन में अशुभता और बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए, जब आप बिस्तर पर जाएं तो अपने आभूषणों को अलमारी या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर सुरक्षित रखने का अभ्यास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें