फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाते जाते यह साल किस राशि वाले को बनाएगा मालामाल

Mon, 26 Dec 2016 10:14 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
यह हफ्ता हर क‌िसी के ल‌िए खास है क्योंक‌ि इस हफ्ते 2016 जाने वाला है और नया साल 2017 आने वाला है। ऐसे में जाते जाते यह हफ्ता आपको कोई खुशी दे जाए तो आपके ल‌िए यह साल यादगार बन जाएगा और ऐसा ही कुछ होने वाला है आपके साथ क्योंक‌ि आपकी राश‌ि में बने हैं शुभ संयोग। देख‌िए क्या होने वाला है इस हफ्ते।
विज्ञापन

मेष राश‌िः सप्ताहांत आपके लिये काफी खुशियां लाने वाला है

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
इस सप्ताह का आरंभ आपके व्यक्तिगत जीवन में विशेषकर संबंधों के मामले में थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बात बढ़ाने की बजाय अपने क्रोध पर काबू पाने की कोशिश करें। कुछ भी कहने से पहले उसके परिणाम के बारे में अवश्य विचार करें। ऐसा कोई शब्द अपने साथी से न कहें जिससे उसकी भावनाओं को ठेस पंहुचे। सप्ताहांत आपके लिये काफी खुशियां लाने वाला हो सकता है। यदि आपने कहीं बाहर घूमने की योजना बना रखी है तो आप एक यादगार यात्रा का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का भरपूर मौका आपको मिलने के आसार हैं। खुशियां थोड़ी खर्चीली हो सकती हैं।
विज्ञापन

वृष राश‌िः खुद पर भरोसा रखना होगा

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप खुद को सामाजिक तौर पर अजीब स्थिति में पा सकते हैं। इससे बाहर निकलने के लिए आपको अपनी कुटनीतिक कुशलता का प्रयोग करना पड़ सकता है। यह स्थिति शायद आपके लिए कुछ खास महत्व नहीं रखती हो, पर फिर भी आपके इससे प्रभावित होने के प्रबल आसार हैं। दूसरों को विश्वास में लेकर, उनके साथ बेहतर संवाद कायम कर आप अपनी प्रतिष्ठा कायम रख सकते हैं। इस हफ्ते खुद पर भरोसा रखना आपके लिये बहुत आवश्यक है। सप्ताहांत पर आपकी झोली खुशियों से भरने की उम्मीद है।

म‌िथुन राश‌िः सप्ताहांत आपके लिये बिंदास रहने के आसार हैं

4 of 13
म‌िथुन
यह दौर आपके लिए गत सप्ताहों की तुलना में शांत रहने के आसार हैं। अपने परिवार और प्रियजनों के साथ आप अधिक से अधिक समय बिता सकते हैं जिसकी खुशी व संतुष्टि आप महसूस भी कर सकते हैं। बहुत लम्बे समय के बाद किसी पुराने दोस्त का आपकी ज‌िन्दगी में सहसा आना आपके जीवन के उल्लास और उत्साह को बढ़ा सकता है। बस इस सप्ताह हर काम में खुद को शामिल करने की कोशिश में थोड़ी सी कमी लाने का प्रयास करें तभी आप इस सप्ताह का अच्छे से आनंद ले सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिये बिंदास रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः सप्ताहांत आपके लिये बिंदास रहने के आसार हैं

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
इस सप्ताह दूसरों को देखकर आपके मन में भी असुरक्षा की भावना आ सकती है। ऐसे किसी काम में न लगें जो आपको आपके लक्ष्यों से दूर करता हो। अपने फैसले जल्दबाज़ी मे न लें। हो सकता है कि इस सप्ताह आप काम मे कुछ गलतियाँ कर दें। प्रेम जीवन के मामले में इस सप्ताह आपका प्यार परवान चढ़ सकता है। अपने साथी को खुश करने के लिये आप सप्ताहांत के लिये कोई खास योजना भी बना सकते हैं। हालांकि इस हफ्ते आर्थिक तौर पर आपके खर्चे बढ़ने के भी संकेत हैं लेकिन खुशियों को कीमत से नहीं आंका जा सकता।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः सप्ताह आपके लिये लाभदायक रहने के आसार हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
किसी करीबी के साथ इस सप्ताह आपके रिश्ते में निखार आने की संभावना है। एक दुसरे को करीब से समझने के कारण आप दोनों एक साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। इस रिश्ते को मजबूत बनाये रखने के लिये सप्ताहांत पर अपने साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं या फिर कोई आकर्षक उपहार देकर भी उनके चेहरे की रौनक को देखकर अपनी खुशियों को बढ़ा सकते हैं। इस समय को आप जितना अधिक अपने साथी के साथ बितायेंगें आपके सबंधों में उतनी ही दृढ़ता आने की संभावना बढ़ेगी। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। व्यावसायिक तौर पर भी यह सप्ताह आपके लिये लाभदायक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः मौज मस्ती के साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
परिवार और प्रियजनों के साथ मिल कर बाहर जाने के लिए समय सही है। जितना हो सके इस सुखद समय का आनंद लें। इसके बाद के परिणाम के बारे में ज्यादा ना सोचें। जैसा अभी महसूस कर रहे हैं वही करें! आखिरकार, ऐसा बहुत कम ही हो पाता है जब आप सब को एक साथ इकट्ठे होने का अवसर मिले। इस समय का भरपूर आनंद लें और सिर्फ मौज मस्ती करने पर ही इस समय ध्यान लगाएं। कार्यस्थल पर भी उत्साह बने रहने के आसार हैं। मौज मस्ती के साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं। व्यवसायी जातकों के लिये लाभ कमाने का यह बेहतर समय हो सकता है।

तुला राश‌िः सामर्थ्य से अधिक खर्च न ही करें तो बेहतर है

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
इस समय के दौरान आप अपने जीवन में कई परिवर्तन अनुभव कर सकते हैं। यह सारे परिवर्तन सकारात्मक रहने के आसार हैं। आर्थिक तौर पर भी यह समय बहुत अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है। पिछले दिनों आपने जितनी भी कड़ी मेहनत की है उसका परिणाम अब आपको नज़र आने लग सकता है। आप सप्ताह के अंत में और दिनों से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। हो सकता है कि यह खर्च आपकी खुशियों में चार चांद लगा दें। फिर भी आपके लिये सुझाव है कि सामर्थ्य से अधिक खर्च न ही करें तो बेहतर है। कहा भी गया है कि पैर उतने ही फैलायें जितनी लंबी चादर आपके पास है। इस अच्छे समय का आनंद लें।

वृश्च‌िक राश‌िः खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत है

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
इस सप्ताह आप अपने जीवन में कुछ बहुत ही ज़रूरी परिवर्तन होने की अपेक्षा कर सकते है। काम के सिलसिले में आपसे कार्यालय द्वारा किसी अहम् निर्णय लेने के लिए कोई सुझाव मांगा जा सकता है। इस समय आपको निष्पक्ष रहते हुए अपना मत सपष्ट रूप से रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। जल्दबाजी में किसी तरह का सुझाव न दें सोच-समझकर पूरी तैयारी के साथ ही अपनी राय पेश करें। इस सप्ताह आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत है। संभवना है कि आप घर की सजावट में खर्चा करें। आप में से कुछ व्यक्ति अपने माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

धनु राश‌िः सप्ताहांत आपके लिये खास रहने के आसार हैं

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
इस सप्ताह किसी भी प्रकार के तनाव से प्रभावित होने से बचें। अपने परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत करें और प्रसन्न रहें। परिवार के साथ एक छोटे से सफ़र पर जा सकते हैं। यह सफ़र आपके तनाव को भी कम कर सकता है। इस सप्ताह व्यक्तिगत स्तर पर आपको कुछ रोचक विकास के संकेत है। यदि आप अविवाहित है तो आपका दिल किसी के लिये बेताबी से धड़कने लग सकता है। आप किसी के सपने बुनने लग सकते हैं। यानि की आपके दिल पर किसी की दस्तक हो सकती है और कोई आपके लिये अपने दिल के द्वार खोल सकता है। सप्ताहांत आपके लिये खास रहने के आसार हैं।

मकर राश‌िः एक नई शुरुआत करने के लिये सप्ताहांत बेहतर है

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
इस सप्ताह आप निस्वार्थ रह कर अपनी रुचियों से परे अपने परिजनों की खुशियों को अपनी प्राथमिकता बना सकते हैं। यदि घर या कार्यस्थल में आपको कोई परेशानी होती है तो उदास होने की बजाय उन परेशानियों का सामना करने के लिए प्रयास करें। आवश्यकता पड़ने पर अपने करीबी मित्रों की सहायता ले सकते है। कुछ जातक इस दौरान विचलित या क्षुब्ध महसूस कर सकते हैं। आपको बस एक स्वास्थय वर्धक दिनचर्या का पालन करने की आवश्यकता है। सबकुछ भूलाकर एक नई शुरुआत करने के लिये सप्ताहांत का समय आपके लिये बहुत बेहतर है।

कुंभ राश‌िः जीवन में किसी के आने के आसार है

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
इस सप्ताह की शुरुआत आप थोड़े असमंजस में रह सकते हैं। आपको स्वयं को संयमशील बनाए रखने व अपना ध्यान एकत्रित करने की ज़रुरत है। इससे अपने काम को प्रभावित ना होने दें। यह सलाह दी जाती है कि आप किसी नए काम की शुरुआत इस सप्ताह ना करें तो बेहतर है। सप्ताहांत पर स्वास्थय को लेकर सचेत रहें विशेषकर खान-पान पर ध्यान दें। जहां तक प्रेम जीवन की बात है यह सप्ताह आपके लिए इस सिलसिले में सुखद रहेगा। जो व्यक्ति अकेले है उनके जीवन में किसी के आने के आसार है। आप इस सप्ताह बाहर जाकर नए लोगों से मिल सकते हैं और इस समय का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राश‌िः सप्ताहांत आपके लिये खुशियों का पिटारा ला सकता है

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
इस सप्ताह आपकी आशावादी विचारधारा में निखार आ सकता है। पिछले कुछ समय से जिन घटनाओं की वजह से आप विचलित रहे हैं उनसे आपको निजात मिल सकती है। इस समय आपके जीवन में सकारात्मकता और काम में उत्पादकता आने की संभावना है।  आपके जीवन में जो हड़बड़ी मची हुई थी, उसके भी ठीक होने के आसार हैं। सामाजिक स्तर पर भी आप सबके चहेते बने रह सकते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता और सहजता से आप सब के बीच आकर्षण के केंद्र बन सकते हैं। कार्यस्थल में आप अपने लक्ष्यों को उचित समय पर हासिल कर सकते हैं। सप्ताहांत आपके लिये खुशियों का पिटारा लेकर आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें