फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi 2022 Upay: आज है फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी, ये उपाय करेंगे आपकी सभी मनोकामना पूर्ण

Sun, 06 Mar 2022 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी 06 मार्च दिन रविवार को है। - फोटो : social media
Vinayak Chaturthi 2022 Upay: हर मास 2 चतुर्थी मनाई जाती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी और विनायक चतुर्थी कहते हैं। फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी आज यानी 06 मार्च दिन रविवार को है। भगवान गणेश को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना जाता है तथा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का अवतरण हुआ था। इसी कारण चतुर्थी, भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय रही है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश समस्त संकटों का हरण करते हैं। इनकी पूजा और व्रत करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश का स्थान सभी देवी-देवताओं में सर्वोपरि है। गणेश जी को सभी संकटों को दूर करने वाला तथा विघ्नहर्ता माना जाता है। जो भगवान गणेश की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करते हैं उनके घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। इस विनायक चतुर्थी पर आप कुछ ज्योतिष उपाय से गणेश जी को प्रसन्न कर सकते हैं और उससे आपको धन-दौलत, सुख एवं सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय- 
विज्ञापन

2 of 6
विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणेश जी को लाल रंग के सिंदूर का तिलक लगाएं - फोटो : Pixabay
गणेश जी को सिंदूर प्रिय है। विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणेश जी को लाल रंग के सिंदूर का तिलक लगाएं और स्वयं भी उसका तिलक करें। सिंदूर चढ़ाते समय नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें- 
"सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। 
शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ " 
विज्ञापन

3 of 6
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते पूजा के समय अर्पित करें। - फोटो : Pixabay
यदि धन और वैभव की इच्छा है तो विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते पूजा के समय अर्पित करें। भगवान गणेश को दूर्वा के अलावा शमी भी प्रिय है। 

4 of 6
घर पर मूषक पर सवार गणेश जी की प्रतिमा लगाएं और उसकी पूरे विधि-विधान से पूजा करें। - फोटो : अमर उजाला
 घर की उन्नति चाहते हैं तो घर पर मूषक पर सवार गणेश जी की प्रतिमा लगाएं और उसकी पूरे विधि-विधान से पूजा करें। आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
विनायक चतुर्थी के दिन पूजा करते समय गणेश जी को 5 या 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें। - फोटो : istock
विनायक चतुर्थी के दिन पूजा करते समय गणेश जी को 5 या 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें। दूर्वा अर्पित करते समय "इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें। इस उपाय के करने गणपति प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामना को पूर्ण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। - फोटो : amar ujala
विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। यदि इस दिन आपने ऐसा किया तो आपकी जो मनोकामना अभी तक पूरी नहीं हुई है वो शीघ्र ही पूर्ण होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें