फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शुक्र कर रहे हैं मीन से मेष राशि में प्रवेश, जानिए सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव

Sat, 29 Feb 2020 01:39 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को स्त्री ग्रह कहा जाता है। यह ग्रह वृष और तुला राशियों का स्वामी है। लाभ का कारक, संतान और विवाह का योग भी शुक्र ही बनाता है। शुक्र का जातक की कुंडली में मजबूत या कमजोर होने से बहुत अधिक फर्क पड़ता है। फरवरी माह के आखिरी दिन यानी आज शुक्र मीन से मेष राशि में प्रेवश करने जा रहा है, जिससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।


आइए, आज जानते हैं सभी राशियों के लिए इसका शुभ-अशुभ प्रभाव.....
विज्ञापन

2 of 13
मेष
  • शुक्र का यह राशि परिर्वतन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। शुक्र के शुभ प्रभाव से मेष राशि वालों का व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर खींचेगा। वैवाहिक जीवन में भी आनंद की अनुभूति होगी और कार्यक्षेत्र में भी कार्यों में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष
  • वृष राशि के जातकों के लिए यह परिर्वतन सामान्य रहेगा। सुखों मे वृद्धि होगी परंतु खर्चों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

4 of 13
मिथुन
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए यह परिर्वतन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी, शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और धन लाभ भी होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क
  • कर्क राशि के जातकों के लिए यह परिर्वतन अशुभ रह सकता है। इस राशि के जातक दूसरों से प्रेम पूर्ण व्यवहार करें नहीं तो समाज में छवि दुरुस्त हो सकती है।  
विज्ञापन

6 of 13
सिंह
  • सिंह राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन काफी शुभ रहने वाला है। शुक्र का यह गोचर सिंह राशि वालों को कामयाबी दिलाएगा। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या
  • कन्या राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन अशुभ परिणाम ला सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं और परिवार में किसी व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है।

8 of 13
तुला
  • तुला राशि के लिए यह परिर्वतन शुभ रहने वाला है। दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा। इस समय व्यापार में साझेदारी करना उत्तम फैसला हो सकता है।

9 of 13
वृश्चिक
  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन अशुभ रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों को इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करना आवश्यक होगा नहीं तो उनकी वजह से कोई दिक्कत आ सकती है।

10 of 13
धनु
  • धनु राशि के जातकों के लिए यह परिर्वतन शुभ रहने वाला है। प्रेम जीवन में सुखी पल आएंगे। प्रियतम से नज़दीकियां बढ़ेंगी।

11 of 13
मकर
  • मकर राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। घर में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के बीच प्यार और भाईचारा बढ़ेगा।
 

12 of 13
कुंभ
  • कुंभ राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भाग्य में वृद्धि होगी, जिसकी वजह से रूके काम बनने लगेंगे। तनाव से मुक्ति मिलेगी और अच्छा धन लाभ भी होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन
  • मीन राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन शुभ रहने वाला है। आर्थिक रूप से फायदा होगा। प्रॉपर्टी के माध्यम से किसी प्रकार का लाभ होने का रास्ता भी खुलेगा और परिवार की कुल संपत्ति में इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें