फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2020: अपनी राशि के अनुसार रंग चुनकर होली को बनाएं खास

Thu, 27 Feb 2020 05:29 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
holi - फोटो : holi
रंग और उमंग का त्योहार होली 10 मार्च को है। होली विशुद्ध रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व है। इसमें रंगों के साथ आपस के मनमुटाव को भुलाकर प्रेम-सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करते हैं तो जीवन में नई और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। आइए जानते हैं इस होली में कौनसा रंग आपके लिए शुभ होगा।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि
मेष राशि को लाल और पीले रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से आपके जीवन में प्यार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को होली के दिन सफेद कपड़े पहनकर नारंगी और बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ इनके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि संबंधों में प्रगाढ़ता भी आएगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को सफेद कपड़े पहनकर होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें धन, यश के साथ बेहद सुकून भी मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ ये लोग ऊर्जावान बने रहेंगे बल्कि इनके साथ होली खेलने वाले लोग भी उत्साह से भर जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को हरे, भूरे और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। इन रंगों से होली खेलने से इस राशि के लोगों का आर्थिक संकट दूर होता है।

8 of 13
rashi
तुला राशि
तुला राशि के जातक सफेद और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर होली खेलें तो इनके लिए अच्छा रहेगा।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, मैरून और पीले रंग से होली खेलने जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होते हैं।

10 of 13
rashi
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को होली खेलने के लिए लाल, और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपका अपने परिजनों के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा और गुरु ग्रह से जुड़ी कोई परेशानी भी आपके सामने नहीं आएगी।

11 of 13
rashi
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को होली जरूर खेलनी चाहिए. इसके लिए इन्हें नीले, काले  रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शीध्र ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को होली खेलने के लिए काला, बैंगनी और लाल रंग के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने बस में कर पाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इस राशि के लोगों को होली के दिन पीला रंग शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद ही होली खेलने जाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें