फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष में शुक्र ग्रह: मीन राशि में शुक्र का गोचर और सभी राशियों पर इसका प्रभाव

Tue, 16 Mar 2021 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
10 अप्रैल तक शुक्र ग्रह मीन राशि में रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
17 मार्च से शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि से पहले शुक्र ग्रह कुंभ राशि में थे। 10 अप्रैल तक शुक्र ग्रह मीन राशि में रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख और वैभव प्रदान करने वाला माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में रहते हैं उनका जीवन ऐशोआराम में बीतता है। आइए जानते है ज्योतिष में शुक्र ग्रह की क्या भूमिका रहती है और इसका आपके ऊपर कैसा प्रभाव रहता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
Best astro remedies for Venus
ज्योतिष में शुक्र ग्रह
- सभी ग्रहों में कुछ ग्रह शुभ तो कुछ अशुभ फल देने वाले होते हैं। ज्योतिष में शुक्र एक शुभ ग्रह है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में इसे शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, संपन्नता, कला शोहरत, भोग विलासिता, सौन्दर्य, काम वासना और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। 
-शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी है। कन्या राशि शुक्र ग्रह की नीच राशि और मीन उच्च राशि है।
- शुक्र ग्रह भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों के स्वामी ग्रह हैं।
- बुध और शनि शुक्र ग्रह के मित्र जबकि सूर्य और चंद्रमा शत्रु ग्रह माने जाते हैं।
- शुक्र ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में आने के लिए करीब 23 दिनों तक का समय लेते हैं।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है और सभी तरह के ऐशोआराम और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं।
- शुक्र के अस्त होने पर सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य थम जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुक्र ग्रह के उपाय
- रोजाना शुक्र मंत्र का जप करें। ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः  इससे शुक्र ग्रह से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
- कुंडली में शुक्र की शुभता पाने के लिए शुक्र यंत्र को विधिविधान से पूजा करवाकर पूजन स्थल में रखने पर लाभ प्राप्त होता है। यंत्र का स्थापित करने के पश्चात् सफेद पुष्प अर्पित करते हुए उसकी नियमित रूप से पूजा भी करना चाहिए। 
- शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना और काली चीटिंयों को चीनी और सफेद गाय को आटा खिलाना अति शुभ होता है। 
- शुक्र की शुभता प्रदान करने वाले रत्नों में हीरा,सफेद पुखराज आदि रत्न हैं। इसके अलावा स्फटिक की माला और चांदी का कड़ा धारण करने से भी शुक्र की शुभता प्राप्त होती है।

 

4 of 6
राशि
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि- शुक्र का मीन राशि में गोचर आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा।
वृषभ राशि- शुक्र के गोचर से आपकी आय में वृद्धि होगी। बहुत दिनों से रुका हुआ धन वापस आएगा। 
मिथुन राशि- भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलने के संकेत हैं। 
कर्क राशि- इस राशि के जातकों का भाग्य साथ देगा। रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
राशि
सिंह राशि- बिना मतलब की वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा। आपको इससे बचना होगा।
कन्या राशि- विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलने आरंभ हो जाएंगे।
तुला राशि- यात्राएं अधिक होंगी और विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च ज्यादा होने लगेगा।
वृश्चिक राशि- अधिक कर्ज के लेनदेन से आपको बचना होगा। नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
धनु राशि- मान-सम्मान में इजाफा होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
मकर राशि-  आपके लिए समय अच्छा बीतेगा।
कुंभ राशि-  आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। अचल संपत्ति के क्रय का योग बन रहा है। 
मीन राशि-  उन्नति के और अवसर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें