फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips : वास्तुदोष निवारण में सहायता करते हैं वास्तु के ये प्रभावी यंत्र, जीवन में लाते हैं खुशहाली

Mon, 05 Sep 2022 11:48 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
vastu tips: वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
घर में वास्तुदोष होने से वहां रहने वाले सदस्यों को बहुत से कष्टों का सामना करना पड़ता है। वास्तुदोष निवारण के लिए तोड़-फोड़ भी अक्सर संभव नहीं होती। ऐसे में वास्तु में कुछ ऐसे सरल यंत्रों द्वारा उपाय बताए गए हैं,जिनको अपनाकर आप अपने घर का वास्तुदोष दूर करके सुखी और समृद्ध जीवन जी सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
vastu tips
भूमि विवाद के लिए
मारुति यंत्र हनुमानजी का यंत्र है। इस यंत्र के बहुत से उपयोग हैं,परन्तु इनमें से एक उपयोग वास्तु के संबंध में बहुत प्रचलित है। जिनकी जमीन नहीं बिक रही हो या जिस जमीन में विवाद खड़ा हो गया हो। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भूखंड मालिक को मंगलवार के दिन दोपहर 12 बजे इस यंत्र को ले जाकर सम्बंधित भूमि में पूर्व या ईशान दिशा में सवा हाथ गड्ढा खोदकर गाड़ दें एवं ऊपर से दूध या गंगाजल की धारा चढ़ानी चाहिए। वास्तु के अनुसार भूमि का विवाद तीन महीने के अंदर सुलझ जाएगा । मारुति यंत्र वाहन सुरक्षा के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन

3 of 6
vastu tips
व्यापार में बरकत के लिए
श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। ऐश्वर्य और धनलक्ष्मी की वृद्धि के लिए वास्तु में इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। यदि दुकान में मन नहीं लगता हो,व्यापार में बरकत न हो,रुपया पैसा आता तो हो पर बचत नहीं हो पा रही है तो इसे घर या दुकान की उत्तर दिशा में लगाना बहुत लाभकारी है।  

4 of 6
vastu tips
गलत निर्माण के लिए
दोषनाशक यंत्र वास्तुदोष निवारण का महत्वपूर्ण यंत्र है जिसमें सभी दिशाओं और दिक्पालों का पूजन किया जाता है। यदि घर में टॉयलेट,रसोई या बाथरूम कोई गलत दिशा में बन गया हो तो यह यंत्र स्थापित करने से वह दोष मिट जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Water Tap
जल संबंधी समस्त दोषों को दूर करने के लिए
वरुण यंत्र बड़ा ही प्रभावी वास्तु यंत्र है जो जल संबंधी समस्त दोषों को दूर करता है। यदि जलस्थान,नलकूप,पानी की टंकी अग्नि कोण या गलत दिशा में बन गए हैं तो इस वरुण यंत्र को उस पर स्थापित करके पूजन करने पर जल संबंधी सभी दोष नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वास्तु उपाय - फोटो : vastu tips
सुख-शांति के लिए
सर्वमंगल वास्तु यंत्र वास्तु संबंधी सभी प्रकार के दोष-निवारण करने के साथ-साथ सब प्रकार की मंगल कामना हेतु अचूक वरदायक है। इसे लगाने से सुख-शांति आती है।

द्वार के दोष मिटाने के लिए
यह एक विशिष्ठ प्रकार का तोरण है,जो द्वार संबंधी दोषों का हरण करता है।तथा घर को बाहरी विपदाओं से बचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें