फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर की आर्थिक स्थिति में न हो कोई रुकावट, फिर जरूर अपनाएं वास्तु के यह उपाय

Sun, 04 Sep 2022 02:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता।आप वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
vastu tips
तिजोरी की दिशा
उत्तर दिशा धन की दिशा मानी जाती है। इस दिशा पर भगवान कुबेर का आधिपत्य होता है। ऐसे में इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आप जहां पर भी अपना धन रखे वह दिशा उत्तर में होनी चाहिए। घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की और खुलें इससे धन वृद्धि होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
वास्तु उपाय
यहां भारी सामान न रखें
वास्तु के अनुसार हर दिशा में किसी न किसी देवी-देवता का आधिपत्य होता है। अगर भूलवश इन दिशाओं में कोई गलत सामान रखा जाय तो इसका असर हमेशा नकारात्मक मिलता है। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाती है। ऐसे में घर के उत्तर दिशा में हमेशा हल्का सामान ही रखना चाहिए। उत्तर दिशा में हल्का सामान रखने पर धन और सुख-समृद्धि का वास होता है।

4 of 7
कुबेर
भगवान कुबेर की तस्वीर
मां लक्ष्मी को सुख-संपदा, सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। वहीं कुबेर को धन का देवता माना गया है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर लगाना चाहिए। मान्यता है इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
money plant - फोटो : iStock
मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि जहां पर मनी प्लांट का पौधा होता है वहां पर हमेशा धन-दौलत, सुख-समृद्धि और संपदा का वास होता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा अगर उत्तर दिशा में लगाया जाए तो यह हमेशा ही शुभ फल देता है। जमीन पर मनी प्लांट का लगना ज्यादा शुभ माना जाता है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
Vastu Tips - फोटो : iStock
साफ-सफाई
हिंदू मान्यताओं के अनुसार जहां पर हमेशा साफ-सफाई और सजावट रहती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए घर की उत्तर दिशा में साफ-सफाई जरूर रखनी चाहिए। अगर आपके घर की उत्तर दिशा में भारी सामान, कूड़ा करकट या बेकार चीजें पड़ी हुई हो तो उसे फौरन ही हट दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vastu tips
धन प्राप्ति के कुछ वास्तु उपाय
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक,शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।
  • यदि आप अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपने उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण साफ़ रखें ।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार नल अथवा टंकियों से अनावश्यक बहता पानी शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है वहां बरकत नहीं होती है। इसके अलावा बेवजह धन खर्च होता है। इसलिए ध्यान रखें कि पानी की बर्बादी न हो।  
  • अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ रखें क्योंकि घर में आने वाला धन का इससे सीधा संबंध है। 
  • घर में पूजा स्थान का बहुत ध्यान रखना चाहिए यदि आपके घर में दक्षिणी दीवार पर मंदिर बना हुआ है तो ऐसे में आपको धन से संबंधित भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें