फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर के भीतर रखीं ये चीजें लेकर आती हैं बुरी किस्मत, तुरंत हटाने का करें प्रबंध

Tue, 20 Jul 2021 05:45 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वास्तु टिप्स - फोटो : social media
वास्तु का हमारे जीवन के साथ काफी खास संबंध है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर को ठीक ढंग से बनवाया जाए और उसके भीतर वास्तु के आधार पर शुभ चीजों को रखा जाए, तो व्यक्ति के घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। घर में क्लेश और कलह की स्थिति समाप्त हो जाती है। परिवार के सदस्यों का एक दूसरे के साथ तालमेल काफी अच्छा रहता है। घर में एकजुटता का माहौल बनता है। वहीं अगर घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के मुताबिक नहीं किया गया है तो व्यक्ति को जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनको घर में कभी भी नहीं रखना चाहिए। ये चीजें सदा अपने साथ बुरी किस्मत लेकर आती हैं। इनके घर में होने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी कलह बढ़ जाती है। घर में क्लेश का वातावरण बनता है। व्यक्ति के बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर में भूल कर भी नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के भीतर कभी भी पुराने अखबार को नहीं रखना चाहिए। वास्तु कहता है कि घर में पड़ा रद्दी का ढेर सदा नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर लेकर आता है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। घर के लोगों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। ऐसे में घर के भीतर कभी भी पुराने अखबारों के ढेर को नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अगर आपके घर में पुराने खराब हो चुके ताले रखे हैं, तो उसे फौरन घर से बाहर निकाल दीजिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के अंदर कभी भी पुराने खराब पड़ चुके तालों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में पुराने ताले को अशुभ माना गया है। उसके मुताबिक नया ताला अच्छी किस्मत का प्रतीक होता है। वहीं पुराना खराब हो चुका ताला बुरी किस्मत का वाहक होता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
वास्तु के मुताबिक कपड़ों का संबंध भाग्य के साथ है। अच्छे कपड़े अच्छे भाग्य का प्रतीक होते हैं। वहीं पुराने मैले-कुचले कपड़े बदकिस्मती का। ऐसे में अगर घर के अंदर पुराने मैले कुचले कपड़ों को रखा गया है, तो उसे फौरन बाहर हटा दीजिए। फटे पुराने कपड़े जीवन में दुर्भाग्य लेकर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घड़ी - फोटो : pixabay
घर के अंदर बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। बंद घड़ी बदकिस्मती का प्रतीक होती है। इससे व्यक्ति के जीवन में रुकावट आती है। उसके बने हुए काम बिगड़ने लगते हैं। वास्तु का कहना है कि घर में बंद घड़ियों को रखने से व्यक्ति की किस्मत भी बंद हो जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें