फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर की छत पर कभी न रखें ये तीन चीजें, आर्थिक तंगी का बनती हैं कारण

Fri, 09 May 2025 03:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips: कुछ लोग घर की छतों पर कुछ ऐसे सामानों को रख देते हैं, जिससे परिवार में तनाव, कर्ज व लड़ाई की स्थिति बनी रहती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Vastu Tips - फोटो : freepik
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की बनावट से लेकर उसकी सजावट के सभी नियमों का उल्लेख है। इनके आधार पर चीजों को रखने से परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र  घर की ऊर्जाओं को संतुलित भी करता है, जिसके प्रभाव से परिवार में खुशहाली और बरकत होती हैं। परंतु जाने अनजाने में की गई कुछ गलतियां घर में वास्तु दोष और कलह का कारण बन सकती हैं। दरअसल, कुछ लोग घर की छतों पर कुछ ऐसे सामानों को रख देते हैं, जिससे परिवार में तनाव, कर्ज व लड़ाई की स्थिति बनी रहती हैं। इतना ही नहीं ये सभी आर्थिक समस्याओं को भी बढ़ावा देती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vastu Tips - फोटो : freepik
खराब फर्नीचर
अक्सर लोग घर की छतों पर टूटी हुई कुर्सी, पलंग, टेबल व खराब फर्नीचर रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं हैं। वास्तु के अनुसार छत पर रखी ये खराब चीजें घर की बरकत को प्रभावित करती हैं। इसलिए आप इन्हें घर से बाहर निकाल दें।
Vastu Tips: क्या आप भी रोटियां गिनकर बनाते या खिलाते हैं? हो जाएं सावधान, हो सकती है बड़ी हानि
विज्ञापन

3 of 5
Vastu Tips - फोटो : Adobe Stock
सूखे पौधे 
लगभग हर व्यक्ति घर की सुंदरता के लिए पौधे लगाता है। इसे सकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है। इसके प्रभाव से परिवार में खुशियां भी बनी रहती हैं।

4 of 5
Vastu Tips - फोटो : Adobe Stock
परंतु छतों पर सूखे पौधे रखना उचित नहीं है। वास्तु के अनुसार सूखे पौधे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और इससे नकारात्मकता भी आती हैं।  

Vastu Tips: तोहफे में भूलकर भी नहीं देनी चाहिए ये पांच चीजें, रिश्तों में आती है खटास

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vastu Tips - फोटो : freepik
जंग लगा हुआ सामान
वास्तु के अनुसार घर की छतों पर कभी भी जंग लगा हुआ सामान न रखें। यह घर में वास्तु दोष का कारण बनता है। इसके अलावा जंग लगे बर्तन भी घर से हटा दें। यह आर्थिक तंगी, कार्यों में बाधाएं व रिश्तों में खटास ला सकता है। आप झाड़ू, बांस, टूट-फूटे बर्तन भी छत पर न रखें।

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें