फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: पश्चिम दिशा का दोष नौकरी और जीवन के लिए होता है नुकसानदायक, करें ये उपाय

Sun, 23 Aug 2020 09:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vastu tips
पश्चिम दिशा के दिग्पाल वरुण देव हैं। यह दिशा सूर्यास्त की दिशा है, और डूबते सूर्य को देखना सही नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिशा में की तरफ मुहं करके बैठने और कोई भी कार्य करने के लिए मना किया जाता है कहते हैं कि इस दिशा की तरफ मुंह करके बैठने से मानसिक तनाव होता है। पश्चिम दिशा में दोष होने से आपको नौकरी, व्यापार, धन, सेहत संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कौन से उपाय करने से दूर किया जा सकता है पश्चिम दिशा का दोष...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पश्चिम दिशा में घर की सीढ़ीयां बनाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पश्चिम दिशा पर शनि का प्रभाव माना जाता है। शनि के प्रभाव से बचने के लिए घर के मुखिया को शनिवार के दिन व्रत करना चाहिए। घर में इस दिशा के दूषित होने पर आपकी नौकरी में बाधा आती है या फिर उन्नति नहीं हो पाती है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में  सीढ़ियां, बगीचा आदि बनाए जा सकते हैं। पश्चिम दिशा में अशोक के वृक्ष लगाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
पश्चिम दिशा में गेट के दोष दूर करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पश्चिम दिशा में दोष होने से सेहत से संबंधित परेशानियां भी हो सकती है, व्यक्ति को रीढ़ की तकलीफ, कैंसर, कुष्ठ रोग पैरों में परेशानी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। पश्चिम दिशा में घर का दरवाजा होने से वास्तु दोष लगता है जिससे घर में पैसों से संबंधति परेशानियां हो सकती हैं। अगर आपके घर की पश्चिम दिशा में दोष है तो इस दिशा के स्वामी वरुण के यंत्र को इस दिशा की दीवार पर स्थापित करना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
पश्चिम मुखी द्वार के वास्तु दोष के प्रभाव कम का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पश्चिममुखी भूमि पर घर बनाना उन लोगों के लिए सही रहता है। जो लोग राजनीति, कॉरपोरेट या शिक्षण के कार्य से जुड़े हो.पश्चिम मुखी घर में मुख्य दरवाजा हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाना चाहिए हो सके तो कोशिश करें की बरामदे का दरवाजा भी उत्तर दिशा की ओर बनाएं। पश्चिम दिशा के दोष के प्रभाव से बचने के लिए जरुरतमंद लोगों को चने का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें