पर्स से जुड़ा वास्तु शास्त्र
- फोटो : Adobe Stock
कटे-फटे नोट
कई लोग अपने पर्स में फटे व गंदे नोट रखते हैं। वास्तु के अनुसार, पर्स में फटे नोट रखने से धन की हानि होने लगती हैं। यदि आपके पास भी कुछ ऐसे नोट हैं तो उन्हें तुरंत पर्स से निकाल देना चाहिए।
पर्स में रखें राशिनुसार वस्तुएं
पर्स में अपनी राशि के मुताबिक वस्तुएं जरूर रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे धन की प्राप्ति सरलता से होती रहेगी।
परिवार की तस्वीर या प्रतीक
वास्तु के अनुसार, पर्स में परिवार की तस्वीर या लाल रंग से लिखा हुआ 'ऊं' या 'स्वास्तिक' का प्रतीक रखना शुभ होता है। तो वहीं पर्स में अपने गुरु या देवी-देवताओं के चित्र नहीं रखने चाहिए।