Mata Lakshmi Idol Vastu Tips: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा है। इन्हीं कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उनको जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि व धन की कमी नहीं होती है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी एक बार जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसकी किस्मत पलटते देर नहीं लगती। वहीं जिन लोगों से नाराज होती हैं, उनको जीवन में हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना है। ऐसे लोग लाख कोशिश के बावजूद भी जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते हैं। इसलिए गलती से भी मां लक्ष्मी को नाराज नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में ऐसे कई काम बताए गए हैं, जिनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इन्हीं में से इस गलती है गलत दिशा में देवी की प्रतिमा या मूर्ति लगाना। ऐसे में चलिए जानते हैं लक्ष्मी जी की तस्वीर या मूर्ति को घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है...