फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: व्यवसाय में तरक्की पाने में कारगर माने जाते हैं ये उपाय, जानें वास्तु टिप्स

Sun, 15 Jan 2023 05:50 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
व्यवसाय में तरक्की पाने में कारगर माने जाते हैं ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Vastu Shastra for Career: वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी घर का निर्माण वास्तु के बिना करना अशुभ माना जाता है। यदि किसी घर में वास्तु दोष है तो वह उस घर को पूरी तरह बर्बाद कर देती है। इसलिए घर का निर्माण वास्तु के अनुसार करवाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के सिद्धांतों को सिर्फ घर ही नहीं व्यवसाय से जुड़े क्षेत्रों में भी लागू किया जाना शुभ माना जाता है। अगर आप व्यापारी हैं, तो वास्तु के सिद्धांतों का उपयोग दफ्तर, फैक्ट्री या दुकान में भी कर सकते हैं।  दरअसल, वास्तुशास्त्र में घर, ऑफिस, दुकान या फैक्ट्री में हर चीज या कमरों को व्यवस्थित करने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। वास्तु के नियमों का पालन करके दोष तो दूर रहते ही हैं, साथ ही तरक्की के नए आसार भी बनते हैं। इतना ही नहीं आर्थिक तंगी भी दूर होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
व्यवसाय में तरक्की पाने में कारगर माने जाते हैं ये उपाय - फोटो : pinterest
  • यदि आपकी दुकान है तो उसमें सामान के लिए बनाई जाने वाली अलमारी की दिशा का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। वास्तु के मुताबिक दुकान में अलमारी हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में बनाना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा और व्यवसाय में तरक्की भी मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
व्यवसाय में तरक्की पाने में कारगर माने जाते हैं ये उपाय - फोटो : iStock
  • व्यवसाय में तरक्की पाने में कारोबार के क्षेत्र की दुकान या शोरूम का मुख्य दरवाजा हमेशा बीच में होना चाहिए। 

4 of 6
व्यवसाय में तरक्की पाने में कारगर माने जाते हैं ये उपाय - फोटो : istock
  • व्यवसाय स्थल पर मंदिर को हमेशा ईशान कोण में भी बनाना या रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यवसाय में लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
व्यवसाय में तरक्की पाने में कारगर माने जाते हैं ये उपाय
  • दुकान या व्यवसाय स्थल में रंग कैसा किया जाए, ये भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि घर की तरह दुकान या ऑफिस में हल्के रंगों का उपयोग करना चाहिए। इससे पॉजिटिविटी बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
व्यवसाय में तरक्की पाने में कारगर माने जाते हैं ये उपाय - फोटो : social media
  • व्यवसाय में लाभ और तरक्की के लिए कारोबारी दुकान या ऑफिस में पांचजन्य शंख भी स्थापित करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कारोबार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें