फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: जानिए कैसे दिशाओं के वास्तुदोष को दूर करते हैं मंत्र

Sat, 05 Aug 2023 01:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
अक्सर देखा गया है कि कई लोग बहुत मेहनत करते हैं, इसके बाबजूद भी उन्हें ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं,जिनमें घर में वास्तुदोष भी प्रमुख कारण हो सकता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिसके कारण हमारे साथ दुःख और अशुभ घटनाएं घटित होने लगती हैं। इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में मंत्रों का प्रयोग बताया गया है।  
विज्ञापन

2 of 10
vastu tips
ईशान दिशा
इस दिशा के स्वामी बृहस्पति हैं और देवता हैं भगवान शिव। इस दिशा के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए नियमित गुरू मंत्र 'ओम बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जप करें। शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का 108 बार जप करना भी लाभप्रद होता है।
विज्ञापन

3 of 10
vastu tips
पूर्व दिशा
पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य और देवता इंद्र हैं। यदि भवन की पूर्व दिशा में वास्तु दोष है। तो इसे दूर करने के लिए प्रतिदिन सूर्य मंत्र 'ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' का जप करें। इस मंत्र के जप से सूर्य के शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है। व्यक्ति मान-सम्मान और यश प्राप्त करता है। प्रतिदिन 108 बार इंद्र मंत्र 'ओम इन्द्राय नमः' का जप करना भी इस दिशा के दोष को दूर कर देता है।

4 of 10
vastu tips
आग्नेय दिशा
इस दिशा के स्वामी ग्रह शुक्र और देवता अग्नि हैं। इस दिशा में वास्तु दोष होने पर शुक्र अथवा अग्नि के मंत्र का जप लाभप्रद होता है। शुक्र का मंत्र है 'ओम शुं शुक्राय नमः'। अग्नि का मंत्र है 'ओम अग्नेय नमः'। इस दिशा को दोष से मुक्त रखने के लिए इस दिशा में पानी का टैंक, नल, शौचालय अथवा अध्ययन कक्ष नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
vastu tips
दक्षिण दिशा
इस दिशा के स्वामी ग्रह मंगल और देवता यम हैं। दक्षिण दिशा से वास्तु दोष दूर करने के लिए नियमित 'ओम अं अंगारकाय नमः' मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। यह मंत्र मंगल के कुप्रभाव को भी दूर कर देता है। 'ओम यमाय नमः' मंत्र से भी इस दिशा का दोष समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
दक्षिण दिशा
इस दिशा के स्वामी ग्रह मंगल और देवता यम हैं। दक्षिण दिशा से वास्तु दोष दूर करने के लिए नियमित 'ओम अं अंगारकाय नमः' मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। यह मंत्र मंगल के कुप्रभाव को भी दूर कर देता है। 'ओम यमाय नमः' मंत्र से भी इस दिशा का दोष समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
राहु-केतु राशि परिवर्तन 2019
नैऋत्य दिशा
इस दिशा के स्वामी राहु ग्रह हैं। घर में यह दिशा दोषपूर्ण हो तो व्यक्ति के लिए काफी कष्टकारी हो जाती है। इस दोष को दूर करने के लिए राहु मंत्र 'ओम रां राहवे नमः' मंत्र का जप करें। इससे वास्तु दोष एवं राहु दोनों की शांति होती है।

8 of 10
किचन - फोटो : pixabay
पश्चिम दिशा
यह शनि की दिशा है एवं इस दिशा के देवता वरूण देव हैं। इस दिशा में किचन कभी भी नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में वास्तु दोष होने पर शनि मंत्र 'ओम शं शनैश्चराय नमः' का नियमित जप करें। यह मंत्र शनि के कुप्रभाव को भी दूर कर देता है।

9 of 10
- फोटो : iStock
वायव्य दिशा
इस दिशा के स्वामी चंद्र ग्रह हैं। यह दिशा दोषपूर्ण होने पर मन चंचल रहता है। घर में रहने वाले लोग सर्दी जुकाम एवं छाती से संबंधित रोग से परेशान होते हैं। इस दिशा के दोष को दूर करने के लिए चन्द्र मंत्र 'ओम चन्द्रमसे नमः' का जप लाभकारी होता है।
विज्ञापन

10 of 10
कुबेर
उत्तर दिशा
इस दिशा के देवता धन के स्वामी कुबेर हैं। यह दिशा बुध ग्रह के प्रभाव में आता है। इस दिशा के दूषित होने पर माता एवं घर में रहने वाले स्त्रियों को कष्ट होता है। आर्थिक कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दिशा के वास्तु दोष को ठीक करने के लिए 'ओम बुधाय नमः या 'ओम कुबेराय नमः' मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें