जन्माष्टमी के बाद सितंबर महीने में दूसरा बड़ा पर्व गणेश चतुर्थी आने वाला है। इस बार 13 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। हिन्दू मान्यता के अनुसार घर पर भगवान गणेश की प्रतिमा रखने पर हमेशा शुभ फल की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की मूर्ति को घर पर रखने से किसी प्रकार का क्लेश पैदा नहीं होता और घर सदा खुशियों से भरा रहता है। लेकिन कई बार भूलवश भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने में भूल हो जाती है जिसे उनका आशीर्वाद नहीं मिल पता है। गणेश जी को घर में कहां और किस तरह स्थापित करने से सुख-समृद्धि मिलती है आइए जानते हैं।