हर स्थान पर दो तरह की ऊर्जाएं होती हैं, सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा। यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है तो घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है, लेकिन इसके उलट यदि आपके घर में नकारात्मकता का संचार होने लगे तो पारिवारिक कलह, कार्य क्षेत्र में दिक्कते, धन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर की नकारात्मकाता को दूर करना बहुत आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं किन कार्यों को करने से नकारात्मकता को दूर करके आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।