Vastu Tips in Hindi: पैसे की किल्लत आमतौर पर सभी को होती है। हर व्यक्ति मासिक बजट के अनुसार खर्च करता है तो कई लोगों को उधार तक करना पड़ जाता है। देखने में आता है कि कई लोग अधिक मेहनत करने के बाद भी धन नहीं बचा पाते तो कई लोगों का धन फिजूल खर्च होता रहता है।
दरअसल, ज्यादा पैसे खर्च होने का एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है, लिहाजा आपको खर्चों पर नियंत्रण के लिए और अपनी बचत को बढ़ाने के लिए कई तरह की आदतों को बदलना जरूरी है क्योंकि अंजानें में आदतें वास्तु-दोष का कारण बन जाती हैं। धन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। आज हम आपको पांच ऐसी गलतियों का बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे धनहानि का सामना करना पड़ सकता है।
इन गलतियों से हो सकती है धन की कमी
यदि आपके घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहता है, तो यह वास्तु-शास्त्र के अनुसार ठीक नहीं माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा रहने से बनते काम बिगड़ जाते हैं और बहुत मेहनत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है, इसलिए कोशिश करें कि घर का मुख्य द्वार हमेशा रोशन रहे।