फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: गिफ्ट में कांच की चीजें देना शुभ या अशुभ ? यहां जानें

Fri, 29 Nov 2024 03:42 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips For Gifts: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिसमें दिशाओं, लेन-देन और व्यापार समेत कई अन्य चीजों का वर्णन है। इनके आधार पर कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Vastu Tips For Gifts - फोटो : freepik
Vastu Tips For Gifts: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिसमें दिशाओं, लेन-देन और व्यापार समेत कई अन्य चीजों का वर्णन है। इनके अनुसार कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती हैं। हिंदू धर्म में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके आधार पर व्यक्ति घर बनाने से लेकर उसकी सजावट का ध्यान भी रखता है। मान्यता है कि वास्तु के मुताबिक चीजें रखने से सभी ग्रह दोष समाप्त होते हैं। इस दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार भी इसके नियमानुसार देना चाहिए। इससे रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ता है। आमतौर पर हम सभी अपने आस-पास के लोगों को उपहार में घड़ी, कंगन व फोटो फ्रेम जैसे गिफ्ट देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांच की इन चीजों को उपहार में देना शुभ है या अशुभ ? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Vastu Tips For Gifts - फोटो : freepik
क्या गिफ्ट में कांच की चीजें देना सही है ?
आमतौर पर कांच की चीजें बहुत ही खूबसूरत होती है। इनमें कंगन, आईना, फोटो फ्रेम, बॉटल और घड़ी का नाम मुख्य रूप से शामिल है। हम सभी इनमें से कुछ चीजों को उपहार में देते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र में इसे उपहार के रूप में देना उचित नहीं होता है। वास्तु के अनुसार हर धातु किसी न किसी प्रवृत्ति को अवश्य दर्शाती है। ऐसे ही कांच खंडित होना दर्शाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Vastu Tips For Gifts - फोटो : freepik
दरअसल, कांच की वस्तुएं थोड़ी सी भी लापरवाही करने पर टूट जाती है और इसका टूटना बेहद अशुभ होता है। मान्यता है कि कांच का टूटना या चटकना परिवार की खुशियों को प्रभावित करता है। वास्तु के अनुसार कांच की चीजों को उपहार में देने से रिश्ते कमजोर होते है। इसलिए इसे गिफ्ट में देने से बचना चाहिए।

4 of 6
Vastu Tips For Gifts - फोटो : adobe stock
वास्तु के अनुसार ग्लास के आइटम्स भी उपहार में न दें। इससे घर परिवार में अशांति आ सकती है। साथ ही व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा से घिर जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
Vastu Tips For Gifts - फोटो : Freepik
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • वास्तु के अनुसार आप गणपति जी की मूर्ति उपहार में दे सकते हैं। यह बहुत शुभ होता है, जिसका प्रभाव रिश्तों पर भी पड़ता है।
  • इस दौरान आप गिफ्ट में वास्तु यंत्र भी दे सकते हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vastu Tips For Gifts - फोटो : freepik
  • वास्तु के अनुसार क्रिस्टल के कमल के फूल गिफ्ट कर सकते हैं। इससे परिवार में शांति का माहौल बना रहता है।
  • आप उपहार में हाथी का जोड़ा भी दे सकते हैं। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
  • वास्तु के अनुसार मिट्टी से बने शो पीस देना बेहद लाभकारी होता है।
  • यदि उपहार किसी खास को देना है, तो आप चांदी की कोई चीज भेट कर सकते हैं। यह बहुत शुभ होता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें