फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips: प्रतिदिन सुबह उठकर मुख्य द्वार पर करेंगे ये कार्य तो घर में आएगी सुख समृद्धि

Mon, 17 May 2021 11:20 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vastu tips
वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है, जिसका सीधा संबंध ऊर्जा से होता है। वास्तु कहता है कि हर चीज से ऊर्जा निकलती है ये ऊर्जा हमारे जीवन को निजी और आर्थिक दोनों तरह से प्रभावित करती है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण जहां आपके जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं तो वहीं सकारात्मक ऊर्जा से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है, इसलिए वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता है। मुख्य द्वार को ऊर्जा के प्रवाह का सबसे मुख्य स्थान होता है। यदि प्रतिदिन सुबह उठकर मुख्य द्वार पर रोजाना कुछ कार्य किए जाएं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है, जिससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

2 of 4
main gate
वास्तु के अनुसार प्रतिदिन घर की महिला को सुबह उठकर सबसे पहले मुख्य द्वार पर झाड़ू लगाना चाहिए। इसके साथ ही द्वार के दोनों ओर थोड़ा थोड़ा जल डालना चाहिए। इसके साथ ही घर के द्वार एवं खिड़कियां खोल देनी चाहिए। आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होता है और हर प्रकार की नकारात्मकता दूर रहती है।
विज्ञापन

3 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
सुबह उठकर स्नान करने के बाद पूजाघर में धूप-दीप प्रज्जवलित करना चाहिए। इसके साथ ही जल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार पर छींटे मारने चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आपके घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन

4 of 4
swastik
स्वास्तिक को बहुत ही शुभ चिन्ह माना जाता है, इसलिए हर शुभ कार्य में स्वास्तिक अवश्य बनाई जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के स्वामी को या फिर जो भी बाहर काम करने जाता हो उसे सुबह को पहले पूजा करनी चाहिए उसके बाद मुख्य द्वार पर रोजाना दोनों ओर स्वास्तिक बनाना चाहिए, इसके साथ ही स्वास्तिक के समक्ष भी धूपबत्ती दिखानी चाहिए। इससे आपके घर परिवार से नकारात्मकता दूर रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें