फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wallet Vastu Tips: पर्स में कभी ना रखें ये चीजें, तरक्की और खुशियों पर लग सकता है ग्रहण

Thu, 27 Nov 2025 01:48 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips: पर्स को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसी कुछ खास वस्तुएं हैं जिनको पर्स में रखना परेशानियों को बढ़ा सकता हैं। आइए जानते हैं कि आपको अपने पर्स में किन-किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
पर्स से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
Purse Ke Vastu Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स को सिर्फ पैसे रखने का साधन नहीं बल्कि समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। पर्स में कुछ चीजें रखने से धन की बरकत होती है, जबकि कुछ चीजें रखने से आर्थिक तंगी आ सकती है। ऐसा करने से किस्मत आपसे रूठ जाती है और नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक संकट और लगातार परेशानियों बढ़ जाती हैं।

हर वस्तु में एक खास तरह की ऊर्जा होती है। कुछ वस्तुएं सकारात्मकता को बढ़ाती हैं, जबकि कुछ वस्तुएं नकारात्मक प्रभाव पैदा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी जाने-अंजाने में पर्स में कुछ ऐसी चीजों को रख लेते हैं, जिसका सीधा प्रभाव आपकी तरक्की और खुशियों पर पड़ता है। तो वास्तु के इन विशेष नियमों को जरूर जान लें। 
विज्ञापन

2 of 5
पर्स से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Adobe Stock
दवाइयां 

पर्स में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, पर्स में दवाइयां रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है जो आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पर्स से जुड़ा वास्तु - फोटो : Adobe Stock
पुराने बिल और रसीदें 

कुछ लोग पुराने बिल या कुछ रसीदें अपने पर्स में ही संभाल कर रखते हैं। वास्तु के अनुसार, पुरानी रसीदें और बिल नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। इसके अलावा यह आर्थिक बाधाओं को भी बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए। 
 

Vastu Tips: धन और सुख-समृद्धि के लिए इस दिशा में होनी चाहिए रसोई घर, जानिए वास्तु के नियम

 

Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की इस दिशा में रख दें ये 5 चीजें, मिलेगी अपार सफलता

4 of 5
पर्स से जुड़ा वास्तु शास्त्र - फोटो : Adobe Stock
फटे नोट

कई लोग अपने पर्स में फटे व गंदे नोट रखते हैं। वास्तु केअनुसार, पर्स में फटे नोट रखने से धन की हानि होने लगती हैं। यदि आपके पास भी कुछ ऐसे नोट हैं तो उन्हें तुरंत पर्स से निकाल देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पर्स से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Adobe Stock
बेकार धातु की वस्तुएं और पुरानी चाबियां

पर्स में पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, पिन या किसी भी प्रकार की बेकार धातु वस्तु से पर्स में रुकावट उत्पन्न होती है। इससे धन प्रवाह में रुकावट आती है और साथ ही साथ नकारात्मकता भी बढ़ती है। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें