Vastu Tips For Tulsi Plant In Home: तुलसी का पौधा घर के वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ सुख-समृद्धि और सकारात्मकता को भी बढ़ाता हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को सही दिशा और सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे को घर में लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।