फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये होना चाहिए बच्चों के पढ़ाई के कमरे का रंग, बुद्धि में होती है वृद्धि

Sat, 19 Apr 2025 12:35 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चों को पढ़ाई के लिए एक अच्छा वातावरण देना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चों के पढ़ाई के कमरे में कौन सा रंग होना चाहिए, जो उनकी बुद्धि और व्यवहार को विकसित करने में मदद कर सके।
 
विज्ञापन
1 of 5
स्टडी रूम के लिए वास्तु नियम - फोटो : adobe stock
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन वास्तुकला प्रणाली है, जिसका हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु के नियम मुख्य रूप से वातावरण की ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने पर आधारित है। घर बनवाते समय या कोई भी वस्तु को घर में रखने से पहले यदि वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाता है, तो यह एक सकारात्मक वातावरण बनाता है, जिसकी मदद से हमारे जीवन में भी सकारात्मकता आती है।

रंगों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व देखने को मिलता है। हर रंग हमारी भावनाओं, विचारों और व्यवहार को प्रभावित करता है। प्रत्येक रंग का अलग अर्थ और प्रभाव भी होता है, जो हमें विभिन्न तरीकों से प्रभावित करता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में रंगों को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं। हमारे घर का कौन सा हिस्सा किस रंग का होना चाहिए, इसके भी नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चों के पढ़ाई के कमरे में कौन सा रंग होना चाहिए, जो उनकी बुद्धि और व्यवहार को विकसित करने में मदद कर सके।
 
Kitchen Vastu Tips: गलती से भी रसोई में इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना
विज्ञापन

2 of 5
स्टडी रूम के लिए वास्तु नियम - फोटो : adobe stock
बच्चों को पढ़ाई के लिए एक अच्छा वातावरण देना बहुत जरूरी है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करें, तो इसके लिए आपको कुछ वास्तु नियमों का भी ध्यान रखना होगा। दरअसल, बच्चों को पढ़ाई के लिए एक अच्छे स्पेस की आवश्यकता होती है, जहां वह अपना ध्यान बिना इधर-उधर भटकाए केवल पढ़ाई पर लगा सकें।

 
विज्ञापन

3 of 5
स्टडी रूम के लिए सही रंग - फोटो : adobe stock
वास्तु के अनुसार बच्चों के पढ़ाई के कमरे का रंग भी उनकी बुद्धि और व्यवहार को विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि स्टडी रूम का कलर भी उसी के अनुसार होना चाहिए। स्टडी रूम में केवल अच्छी किताबें रखने से ही ये नहीं माना जा सकता कि बच्चा अच्छी तरह पढ़ाई कर सकेगा।

 

4 of 5
स्टडी रूम - फोटो : adobe stock
वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में हमेशा हल्का रंग करवाना चाहिए। इसके लिए हल्का हरा, हल्का नीला या हल्का पीला रंग शुभ माना जाता है। ये सभी रंग को बच्चों के कमरे के लिए उपयुक्त हैं, जिससे बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टडी रूम के लिए सही रंग - फोटो : adobe stock
बच्चों के कमरों में ये हल्के रंग उनके मन को शांत और पढ़ाई में केंद्रित रखने में मदद करते हैं। हरा रंग बुद्धि के देवता गणेश जी से जुड़ा माना जाता है। पीला रंग विद्या और ज्ञान के लिए उपयुक्त होता है, इसलिए बच्चों के कमरे के लिए ये रंग बेहद सही माने जाते हैं।
 

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखना चाहिए पानी का मटका, जीवन में मिलेगी सफलता

Vastu Tips: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें