फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखना चाहिए पानी का मटका, जीवन में मिलेगी सफलता

Fri, 18 Apr 2025 12:23 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु के अनुसार पानी का मटका रखने के लिए भी विशेष दिशा का ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, बल्कि देवी लक्ष्मी की कृपा पाने में भी सहायक होता है। आइए जानते हैं मटका रखने की उपयुक्त दिशा कौन सी है।
विज्ञापन
1 of 5
matka - फोटो : adobe stock
Right Direction To Keep Matka: वास्तु शास्त्र में दिशाओं और वस्तुओं की सही जगह पर रखने को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। यदि कोई वस्तु गलत दिशा में रखी जाए, तो जीवन में उसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। पानी का मटका एक सामान्य वस्तु है, जिसके बारे में लोग अधिक नहीं सोचते। अक्सर लोग पानी का मटका कहीं भी रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यदि इसे उचित दिशा में रखा जाए, तो यह जीवन में तरक्की के नए रास्ते खोलने में सहायक साबित हो सकता है।

गर्मी के मौसम में लगभग हर घर में लोग मटके का ठंडा पानी पीते हैं। वास्तु के अनुसार मटका रखने के लिए भी विशेष दिशा का ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, बल्कि देवी लक्ष्मी की कृपा पाने में भी सहायक होता है। आइए जानते हैं मटका रखने की उपयुक्त दिशा कौन सी है।
 

Kitchen Vastu Tips: गलती से भी रसोई में इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा, करना पड़ सकता है आर्थिक तंगी का सामना

Vastu Tips: इस दिशा में बैठकर गलती से भी न करें भोजन, हो सकती है हानि

विज्ञापन

2 of 5
matka - फोटो : adobe stock
पानी का मटका रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को देवताओं की दिशा मानी गई है। इस दिशा में पानी से भरा मटका या सुराही रखने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इसी तरह पूर्व दिशा या ईशान कोण भी मटका रखने के लिए शुभ है। इन दोनों दिशाओं पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होता है, जो ज्ञान, वृद्धि और सफलता के प्रतीक माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
vastu - फोटो : adobe stock
करियर में उन्नति
जब पानी का मटका सही दिशा में रखा जाता है, तो यह आर्थिक स्थिति के साथ बच्चों के बौद्धिक और शैक्षणिक विकास में भी सहायक साबित होता है। बृहस्पति की अनुकंपा से करियर में उन्नति और सफलता के अवसर प्राप्त होते हैं।

4 of 5
मटका रखने का सही तरीका - फोटो : freepik
मटका रखने का सही तरीका
मटके को हमेशा ढककर रखना चाहिए, लेकिन इसमें प्लास्टिक का ढक्कन लगाने से बचें। इसकी बजाय आप मिट्टी का ढक्कन उपयोग करें। 

Vastu Tips: सेंधा नमक के इस उपाय से दूर होती हैं कई समस्याएं और रातों-रात चमकती है किस्मत
Vastu Tips: परिवार के सदस्यों में हो रहे हैं रोजाना झगड़े, इन वास्तु टिप्स को फॉलो कर फिर से लाएं खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vastu Tips for open kitchen - फोटो : freepik
मटका जिस स्थान पर रखा गया हो, वहां साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। गंदगी से सकारात्मक ऊर्जा बाधित हो सकती है।
 

Kitchen Vastu Tips: किचन में कभी न आने दें इन चीजों की कमी, खत्म होने पर रूठकर चली जाती हैं देवी अन्नपूर्णा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें