फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: ऐसी जमीन पर कभी ना बनाएं घर, करना पड़ता है समस्याओं का सामना

Wed, 17 Feb 2021 10:34 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips
घर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। वास्तु के अनुसार यदि आप घर बनाना चाहते हैं तो आपको जमीन खरीदते समय बनावट, दिशा और वातावरण की भी सही से समीक्षा करना आवश्यक होता है। जिस भूमि पर आप घर बना रहे हैं, वह किस प्रकार की है, इस बात का प्रभाव आपके पूरे जीवन पर पड़ता है। शुभ जमीन पर बना हुआ मकान जहां आपको सुख-समृद्धि देता है तो वहीं जमीन खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो ऐसी भूमि पर बना हुए मकान के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह की जमीन पर मकान नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
वास्तुु - फोटो : home vastu
ऐसी जमीन पर न बनाएं मकान
यदि आप जमीन की खुदाई में करवाते हैं और उसमें कपाल, हड्डी, कोयला, भूसा या लोहा आदि के अवशेष निकलते हैं तो ऐसी जमीन पर मकान बनवाना शुभ नहीं रहता है। यदि आपने जमीन खरीद ली है और मकान बनाना आवश्यक है तो किसी योग्य वास्तुशास्त्री और ज्योतिष से निवारण करवाकर ही निर्माण करवाएं।
विज्ञापन

3 of 5
house - फोटो : अमर उजाला।
जमीन खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि उस जमीन के आस-पास या सामने कोई खंडहर मकान नहीं होना चाहिए। इसके अलावा जिस जमीन पर या आस-पास सटा हुआ कोई पुराना कुंआ बना हुआ हो तो ऐसी जमीन पर निर्माण नहीं करवाना चाहिए।

4 of 5
House - फोटो : पिक्साबे
वास्तु में दक्षिण मुखी मकान को अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए घर बनाने के लिए जमीन लेते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मकान का मुंह दक्षिण दिशा की ओर न हो। इसके अलावा जिस जमीन में गहरे गड्डे आदि हो या फिर जमीन पथरीली हो तो वहां भी मकान का निर्माण करवाना सही नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
वास्तु के अनुसार यदि किसी जमीन पर कांटेदार वृक्षों ने अपना बसेरा किया हो तो उस जमीन पर घर बनाना सही नहीं रहता है। इसी तरह से यदि जहां आप जमीन खरीद रहे हैं वहीं पर प्लॉट के दक्षिणी भाग में किसी भी तरह का जलस्त्रोत, जैसे नदी, तालाब, नाला या हेंडपंप नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें