Vastu tips for plants
मूड अच्छा रखेंगे पौधे
ऑफिस को सुंदर और सकारात्मक बनाने के लिए आप यहाँ कोई छोटा पौधा रख सकते हैं। पूर्व या उत्तर दिशा में मनी प्लांट,बैम्बू बंच जैसे पौधे रखना सुंदरता के साथ-साथ समृद्धिकारक माने गए हैं। ध्यान रहे सूखे,कांटेदार और बोनसाई पौधे अपनी डेस्क पर कभी नहीं लगाएं,ये निराशा के सूचक माने गए हैं। हरा रंग खुशहाली, समृद्धि, उत्कर्ष और पावनता का प्रतीक है यह सकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि करता है एवं मन-मस्तिष्क को सुकून देने वाला माना गया है। हरे-भरे पौधे देखने से तनाव भी कम होता है, ख़ुशी मह्सूस होती है।