फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: लक्ष्मी चरण ऑफिस डेस्क पर रखना चाहिए या नहीं? जानें सही वास्तु नियम

Sun, 13 Apr 2025 03:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips For Office: लक्ष्मी चरण को शांति और स्थिरता का प्रतीक भी माना जाता है। इन्हें डेस्क पर रखने से मन शांत रहता है और काम में एकाग्रता बढ़ती है। आपको बता दें, ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी जी के चरण हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होने चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 4
Vastu Tips For Lakshmi Charan - फोटो : adobe stock
Lakshmi Paduka Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कुछ विशेष वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और काम में सफलता प्राप्त होती है। सही दिशा में इन वस्तुओं का स्थान होना भी महत्वपूर्ण होता है। ऑफिस डेस्क पर कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें रखना शुभ माना जाता है, जैसे कि भगवान गणेश की मूर्ति, क्रिस्टल या एक छोटी-सी प्लांट।
Shukra Margi 2025: आज शुक्र ग्रह हो रहे हैं मार्गी, जानें सभी राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव
इसके अलावा, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें डेस्क पर नहीं रखना चाहिए, जैसे कि टूट-फूट का सामान, नकारात्मकता को दर्शाने वाली वस्तुएं, और किसी भी प्रकार के अपवित्र सामान। इनसे न केवल नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में भी रुकावटें और विघ्न आने लगते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी जी के चरण रखना शुभ है? आइए जानते हैं। 
Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
Vastu Tips For Lakshmi Charan - फोटो : adobe stock
क्या ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रखना शुभ होता है
लक्ष्मी चरण, जिन्हें लक्ष्मी पादुका भी कहा जाता है, देवी लक्ष्मी के पदचिह्नों को दर्शाते हैं। इन्हें घर या कार्यस्थल पर रखने से धन, समृद्धि, शांति और शुभ ऊर्जा का आगमन होता है। भारतीय परंपरा और वास्तु शास्त्र में लक्ष्मी चरण को बहुत ही शुभ माना गया है, खासकर तब जब इन्हें सही दिशा और विधि से रखा जाए।

ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रखने का अर्थ है,  मां लक्ष्मी को कार्यक्षेत्र में आमंत्रित करना। यह न केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी होता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता में भी सहायक होता है। काम के दौरान जब हम तनाव में होते हैं या निर्णय नहीं ले पाते, तब सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हमारे मन को स्थिर और शांत बनाता है। लक्ष्मी चरण इस ऊर्जा का केंद्र बन सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Vastu Tips For Lakshmi Charan - फोटो : adobe stock
कहां और कैसे रखें लक्ष्मी चरण?
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी चरण को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना अत्यंत शुभ होता है। यह दिशा ‘ईशान कोण’ कहलाती है और इसे धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। अगर आप ऑफिस डेस्क पर लक्ष्मी चरण रखना चाहते हैं, तो  डेस्क पर आपकी सीट की दिशा में सामने की ओर रखें, ताकि नज़र पड़ते ही आपको एक सकारात्मक अनुभूति हो।
  • डेस्क के ऊपरी बाएं कोने में इन्हें स्थापित करना उत्तम होता है, क्योंकि यह कोना वास्तु के अनुसार समृद्धि और शुभ फलों का कारक होता है।
विज्ञापन

4 of 4
Vastu Tips For Lakshmi Charan - फोटो : adobe stock
  • लक्ष्मी चरण को साफ-सुथरी जगह पर रखें और नियमित रूप से उसकी सफाई करें। इसके पास गंदगी या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए, वरना इसका प्रभाव उल्टा भी हो सकता है।
  • अगर सही दिशा और सलीके से लक्ष्मी चरण रखे जाएं, तो यह ऑफिस में एक दिव्य ऊर्जा का संचार करते हैं। यह ना केवल आपके करियर और व्यापार को गति देने में सहायक होते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और शांति भी प्रदान करते हैं। वास्तु शास्त्र भी इस बात की पुष्टि करता है कि लक्ष्मी चरण, जब श्रद्धा और शुद्धता के साथ रखे जाएं, तो वे निश्चित ही जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें