वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
- फोटो : vastu tips
वास्तु विज्ञान के अनुसार घर या फ्लैट खरीदने से पहले ये अच्छी तरह देख लें कि मुख्य द्वार की दिशा क्या है। धन और करियर में सफलता के लिए पूर्वी ईशान, उत्तरी ईशान, दक्षिणी आग्नेय और पश्चिमी वायव्य में बना मुख्य द्वार शुभ माना गया है। दक्षिण-पश्चिम दिशा द्वार वाला घर उधार, गरीबी और रिश्तों में समस्याएं पैदा करता है। मुख्य द्वार का दरवाजा अंदर की तरफ खुले तो शुभ रहेगा।