मनी प्लांट वास्तु
- फोटो : adobe stock
शौचालय या बाथरूम के पास न रखें मनी प्लांट
मनी प्लांट को कभी भी शौचालय या बाथरूम के पास न रखें, वरना इसका शुभ असर खत्म हो जाता है। वास्तु के अनुसार, यह स्थान नकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है, जिससे घर में धन हानि, बीमारियां और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।
मनी प्लांट को लाल रंग से रखें दूर
मनी प्लांट को किसी भी लाल रंग की सतह और लाल रंग की चीजों से दूर रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, लाल रंग की वस्तुओं के पास मनी प्लांट रखने से इसका असर उल्टा होने लगता है और घर में धन का अभाव हो जाता है।