फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में पौधे रखने से होती है धन हानि, बढ़ती हैं आर्थिक दिक्कतें

Fri, 02 Oct 2020 08:33 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
plants vastu

वास्तु शास्त्र में दिशा का अलग महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर के निर्माण से लेकर घर में की गई सजावट तक के लिए वास्तु नियम बताए गए हैं। हर दिशा की एक अलग ऊर्जा होती है। इसलिए दिशाओं को ध्यान में रखकर ही घर में वस्तुए रखनी चाहिए। कुछ लोग अपने घर में एक छोटा सा गार्डन बनाते हैं तो कुछ लोग घर में गमलों में ही पौधे लगा देते हैं। वास्तु में पौधे लगाने की भी सही दिशा और स्थान बताया गया है। वास्तु में ऐसी दिशाओं के बारें में बताया गया है जहां पर पौधे रखने से आपको धन हानि हो सकती है। जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किस दिशा में पौधे नहीं रखने चाहिए।


 

विज्ञापन

2 of 4
plants vastu

वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए इस दिशा में पौधे नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार यह दिशा पौधे रखने के लिए उपयुक्त नहीं मानी गई है। इसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी है। पौधों को बढ़ने के लिए सूर्य की रोशनी की आवश्यकता होती है। लेकिन दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे रखने से उन्हें सही से सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पाता है जिसके कारण पौधे सही प्रकार से नहीं बढ़ते हैं। जानते हैं इस दिशा के बारे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

विज्ञापन

3 of 4
plants vastu

घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा को खाली नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में आप घर का भारी सामान रख सकते हैं। इससे राहु ग्रह सही रहता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में आप घर का स्टोर रुम बनवा सकते हैं। इस दिशा में खिड़की दरवाजे नहीं बनवाने चाहिए। अगर इस दिशा में आपके घर की कोई खिड़की खुली है तो बिना आवश्यकता के उसे न खोलें।

विज्ञापन

4 of 4
plants vastu

वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। खासकर पति-पत्नी के कमरे में सजावट के लिए कांटेदार पौधे या फिर नुकीले शोपीस नहीं रखने चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में दरार आती है। अगर आप घर में कोई ऐसा पौधा लगा रहे हैं जिसमें फूल लगते हैं लेकिन उस पौधे में कांटे भी हैं जैसे गुलाब आदि के पौधे तो आप इन पौधों को घर की छत पर रखें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें