फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर के इन तीन स्थानों पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए धन, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Sat, 08 Feb 2025 05:47 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वास्तु टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से धन की देवी माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए, तो घर में पैसों की तंगी और अशांति का माहौल बना रह सकता है। अगर आप भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ विशेष स्थानों पर धन नहीं रखना चाहिए। इससे तिजोरी में पैसा टिकता नहीं और माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती। आइए जानते हैं कि किन स्थानों पर धन रखने से बचना चाहिए।

Vastu Tips: घर की अलमारी को किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: क्या आप भी दरवाजे पर पायदान रखने में करते हैं ये गलती? सुख-समृद्धि के लिए इन नियमों को रखें याद

विज्ञापन

2 of 5
तिजोरी से जुड़ी जरूरी बातें - फोटो : Amar Ujala
तिजोरी से जुड़ी जरूरी बातें
वास्तु दोष से बचने के लिए तिजोरी को कभी भी अंधेरे स्थान पर न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है, जिससे धन में वृद्धि होती है और आर्थिक संकट नहीं आता। इसके विपरीत, तिजोरी को बाथरूम के पास रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, जिससे कार्यों में बाधा आती है और धन की देवी प्रसन्न हो सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं ये गलतियाँ - फोटो : Adobe Stock
आर्थिक तंगी का कारण बन सकती हैं ये गलतियाँ
यदि आपको कोई वस्तु उपहार में मिली है, जैसे- गहने, घड़ी या कोई अन्य मूल्यवान वस्तु, तो उसे धन के साथ न रखें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और पैसों की कमी महसूस हो सकती है।

 

4 of 5
साफ-सफाई और वस्तुओं के सही स्थान पर ध्यान दें - फोटो : adobe stock
साफ-सफाई और वस्तुओं के सही स्थान पर ध्यान दें
तिजोरी के आसपास हमेशा स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार माँ लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर ही निवास करती हैं। साथ ही, तिजोरी के पास किसी भी प्रकार की टूटी-फूटी वस्तु रखने से बचें, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है और इससे आर्थिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
इन वास्तु नियमों का पालन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
 

Vastu Tips: लंबे समय से चल रही है धन की समस्या? समाधान के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

Locker Vastu Tips: इस दिशा में रखेंगे तिजोरी तो खूब आएगा पैसा, जानिए वास्तु के नियम




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें