Vastu Tips: गलत दिशा में रखा आईना दुर्भाग्य, तनाव और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है जबकि सही दिशा में आईना रखने से सकारात्मक ऊर्जा और धनधान्य में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार घर में सही स्थान और सही दिशा में आईना लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ घर के लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें कि घर में आईना रखते समय वास्तु के किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।