फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Kitchen: रसोई से जुड़ी ये चीजें बन सकती हैं धन हानि का कारण, जानें वास्तु के सही नियम

Sat, 22 Nov 2025 07:41 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kitchen Vastu Tips:  रसोई घर में वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके आर्थिक और सामाजिक पक्ष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रसोई से जुड़ी कुछ चीजों को लेकर वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for Kitchen) में कई नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने से घर में सुख-समद्धि बनी रहती है। 
विज्ञापन
1 of 5
रसोई से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips For Kitchen Things: रसोई भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इसे देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहे। लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियां घर में आर्थिक संकट ला सकती हैं। इसलिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में रसोई घर से जुड़े कई नियमों के बारें में बताएंगे। जिसे अपनाकर आप भी अपने जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रसोई के लिए वास्तु शास्त्र - फोटो : Freepik
रसोई में टपकता हुआ नल

रसोई में टपकता हुआ नल घर से धन के बहने का प्रतीक होता है। वास्तु के अनुसार, रसोई में टपकता नल परिवार में आर्थिक तंगी और तनाव को बढ़ा सकता है। ऐसे में नल को तुरंत ठीक करें और सुनिश्चित करें कि पानी का रिसाव ना हो।
विज्ञापन

3 of 5
रसोई के लिए वास्तु शास्त्र - फोटो : Freepik
रसोई में टूटे बर्तन

रसोई में कभी भी टूटे-फूटे या चटके हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, टूटे-फूटे बर्तनों में खाना खाने से घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे में आपको इस तरह के बर्तनों को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
 

Vastu Tips: सही दिशा और स्थान पर सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर में आएगी खुशहाली, बुरा वक्त होगा दूर

4 of 5
रसोई के लिए वास्तु शास्त्र - फोटो : Freepik
रसोई में गैस चूल्हे की दिशा

गैस चूल्हे को रसोई के दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) कोने में रखना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है, और इस स्थान पर चूल्हा रखने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु के अनुसार, खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रसोई में जूते-चप्पल - फोटो : Freepik
रसोई में जूते-चप्पल

रसोई के अंदर या बाहर या उसके आसपास जूते-चप्पल का रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, जूते गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, जो रसोई की शुद्धता को प्रभावित करते हैं। इससे परिवार में धन की कमी, खाने की बर्बादी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें