फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Medicines: घर में भूलकर भी इन 3 जगहों पर न रखें दवाईयां, बढ़ती है कलह और तनाव

Tue, 14 Jul 2026 05:51 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Vastu Tips For Medicines: वास्तु शास्त्र में दवाईयों को सही स्थान पर रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि गलत जगह पर रखी दवाईयां मानसिक तनाव को बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Vastu Tips For Medicines - फोटो : अमर उजाला AI
Vastu Tips For Medicines: आमतौर पर कई लोग अपनी दवाईयों को घर में किसी भी स्थान पर रख देते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में दवाईयों को रखने के लिए भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि, यदि दवाईयों को गलत स्थान पर रखा जाए, तो इसका प्रभाव केवल स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि घर के वातावरण पर भी पड़ सकता है। ऐसा माना जाता है कि, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, मानसिक तनाव बना रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए वास्तु के अनुसार दवाईयों को सही स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि किन स्थानों पर भूलकर भी दवाईयां नहीं रखनी चाहिए।
Vastu Tips For Gate: घर के मुख्य बाहरी गेट की दिशा कैसी हो ? वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए सही दिशा और नियम
Chakla Belan Vastu: चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां बन सकती है गरीबी की वजह, घर में आता है दुर्भाग्य
विज्ञापन

2 of 4
Vastu Tips For Medicines - फोटो : adobe stock
रसोई घर में न रखें दवाईयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, क्योंकि यहां अन्न तैयार होता है। ऐसे में रसोई में दवाईयां रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बीमारियों का सिलसिला बना रह सकता है। इसके अलावा आपके घर की खुशियों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। आप यहां दवाईयां न रखें। 
सूर्यास्त के बाद कभी खरीदकर नहीं लानी चाहिए ऐसी 5 चीजें, बढ़ने लगती हैं आर्थिक परेशानियां
Vastu Tips: घर पर सकारात्मक ऊर्जा, धन-दौलत और खुशहाली के लिए जरूर होनी चाहिए घर के दरवाजे पर ये 5 चीजें

पूजा घर से अलग स्थान पर रखें
वास्तु के अनुसार, घर में दवाईयों को पूजा घर से अलग रखना चाहिए। आप इन्हें घर की किसी अलग और व्यवस्थित अलमारी में रख सकते हैं। इसके अलावा दवाईयों को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना उचित होता है।
विज्ञापन

3 of 4
Vastu Tips For Medicines - फोटो : Freepik.com
सिरहाने न रखें दवाईयां
कुछ लोग सोते समय सिरहाने के पास दवाईयां रख लेते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र में उचित नहीं माना जाता। मान्यता है कि, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और व्यक्ति मानसिक तनाव, बेचैनी तथा चिंता से घिरा रह सकता है। साथ ही व्यक्ति बार-बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरा रह सकता है। इसलिए दवाईयों को बिस्तर के पास या सिरहाने रखने से बचें।
Kitchen Vastu Tips: रसोई घर में भूलकर भी न करें ये 5 वास्तु गलतियां, वास्तु में मानी जाती है अशुभ
विज्ञापन

4 of 4
Vastu Tips For Medicines - फोटो : Freepik.com
धन के स्थान पर भूलकर भी न रखें दवाईयां
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां आप धन या कीमती सामान रखते हैं, वहां दवाईयां रखना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि ,इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और धन का अनावश्यक खर्च, विशेष रूप से इलाज और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में, अधिक होने लगता है। 

Vastu Tips: किचन और बाथरूम पास-पास होने से बढ़ता है वास्तु दोष, जानिए दूर करने के कारगर उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें