Vastu Tips for Refrigerator: घर की छोटी-छोटी चीजें भी हमारे जीवन पर बड़ा प्रभाव डालती हैं, खासतौर पर तब, जब बात वास्तु शास्त्र की हो। अक्सर हम अपने घर में चीजों को सुविधा के हिसाब से रखते हैं, लेकिन कई बार यही आदतें अनजाने में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे देती हैं। उदाहरण के लिए, फ्रिज के ऊपर सामान रखना एक आम बात है, लेकिन वास्तु के अनुसार यह स्थान बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां पर चाबियां, दवाइयां या बेकार का सामान रखना शुभ नहीं माना जाता। हालांकि, अगर इसी जगह पर कुछ खास और सही चीजें रखी जाएं, तो यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सकती हैं।