Vastu Tips of Marriage: ज्योतिष गणना के अनुसार 14 जनवरी 2025 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिसके बाद एक बार फिर घरों में शहनाइयों की गूंज उठ चुकी हैं। आसान शब्दों में समझा जाए तो नववर्ष में एक बार फिर शादी के लिए शुभ तिथियां आ चुकी हैं, इन तिथियों और मुहूर्त के अनुसार शादी करने पर जातक के जीवन में खुशियों का वास होता है, इतनी ही नहीं वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है।
हिंदू मान्यताओं की मानें तो शास्त्रों में शादी को 16 संस्कारों में सबसे प्रमुख संस्कार माना गया है, जिसके जरिए व्यक्ति भावनात्मक रूप से मजबूत होता है और सुखी परिवार का निर्माण करता है। परंतु कई बार शादी न होने पर व्यक्ति कई समस्याओं का सामना करता है, जिस कारण तनाव की स्थिति भी बनी रहती हैं। ऐसे में आप इन पांच खास वास्तु उपाय के माध्यम से विवाह में आ रही अड़चनों को दूर कर सकते हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं।